[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम जिले एक भी बच्चा चोरी नहीं, पर पांच महिला-पुरुषों की कर दी गयी पिटाई

जिले एक भी बच्चा चोरी नहीं, पर पांच महिला-पुरुषों की कर दी गयी पिटाई

0
जिले एक भी बच्चा चोरी नहीं, पर पांच महिला-पुरुषों की कर दी गयी पिटाई

प्रभात खबर टोली. कई महीनों से किसी बच्चे की चोरी की घटना जिले में नहीं हुई है. कुछ बच्चों की हत्या जरूर हुई हैं, पर उसका कारण कुछ और था. पर, हाल के दिनों में बच्चा चोरी की अफवाह उड़ने लगी हैं. इसका शिकार हमारे समाज के अर्द्ध विक्षिप्त महिला-पुरुष होने लगे हैं. कुछ जगहों पर लोगों ने उनकी पिटाई कर जख्मी कर दिया, तो कुछ जगहों पर सुलझे लोगों ने इस मामले में पुलिस की मदद ली. गत 24 फरवरी 2026 को तिलौथू बाजार में सासाराम के एक अर्ध विक्षिप्त युवक की भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक पर पिटाई कर दी थी. हालांकि, उसे पुलिस ने बचा लिया. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. बावजूद इसके अफवाहों का बाजार गरम होता जा रहा है. उसी दिन 24 फरवरी को ही शिवसागर के शिव मंदिर के पास एक विक्षिप्त को लोगों ने पिटाई नहीं की, पर उसे सुलझे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. बस शक इतना था कि वह बच्चा चोर हो सकता है. इसके बाद 26 फरवरी को भी शिवसागर प्रखंड के समहुता गांव में इसी तरह की घटना घटी. एक विक्षिप्त को बच्चा चोर होने के शक पर लोग पुलिस के हवाले कर दिये. जबकि अपनी आदत के अनुसार वह बच्चों से प्यार में बात कर रहा था. शक के आधार पर किसी को पीटना ठीक नहीं : एसपी इस विषय पर एसपी रौशन कुमार ने कहा कि जिले में बच्चा चोरी की हाल के दिनों में कोई घटना नहीं हुई है. यह सही नहीं है कि किसी को शक के आधार पर पीट दिया जाए. आपको शक है, तो पुलिस का सूचना दें. पुलिस कार्रवाई करेगी. हां, आप जागरूक होकर बच्चों के प्रति सतर्क रहें. आप अपने बीच के अर्द्ध विक्षिप्तों की पहचान करें. ये अर्ध विक्षिप्त आपके बीच के ही हैं. इन्हें प्रताड़ित करना अच्छी बात नहीं. अफवाहों से बचें. गोड़ारी बाजार में अर्ध विक्षिप्त को बच्चा चोर समझ लोगों ने किया पुलिस के हवाले फोटो -24- गोड़ारी बाजार में मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त युवक किया गया पुलिस के हवाले प्रतिनिधि, काराकाट थाना क्षेत्र के नगर पंचायत काराकाट के मुख्य बाजार गोड़ारी में शनिवार को एक अर्द्ध विक्षिप्त को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया. गनीमत रही कि लोगों ने मारपीट नहीं की. उसे पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अर्ध विक्षिप्त युवक भोजपुर जिला के नौबत के नउवा गोपालपुर गांव का निवासी मुकेश कुमार बताया जाता है. थानाध्यक्ष ने लोगों से कहा कि अफवाहों से बचें. बिना किसी साक्ष्य के किसी पर बच्चा चोर होने का आरोप लगाना अपराध है. फेरी व कबाड़ी वाले आपके समाज के ही लोग हैं. निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करें. इध प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुकेश किसी के घर में घुस गया था और पूछताछ पर उल्टा-सीधा जवाब दे रहा था. बच्चा चोरी की अफवाह में विक्षिप्त महिला को पीटा, अस्पताल में भर्ती फोटो-24- सीएचसी में भर्ती विक्षिप्त महिला से पूछताछ करती पुलिस प्रतिनिधि, चेनारी. थाना क्षेत्र के तेलारी मुख्य बाजार में शुक्रवार की देर शाम बच्चा चोर के शक में लोगों ने एक विक्षिप्त महिला की पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गयी. उसका इलाज चेनारी पीएचसी में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ के चंगुल से बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि तेलारी बाजार के पास आक्रोशित ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ रखा है. गश्ती पुलिस ने उग्र भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और उसे अस्पताल पहुंचाया. उसके शरीर में अंदरूनी चोटें आयी हैं. वह अपना पहचान स्पष्ट नहीं बता पा रही है. वहीं, अस्पताल के चिकित्सक डॉ प्रियशंकर ने बताया कि महिला के शरीर में चोट है. वह खतरे से बाहर है. महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही है. वह काफी डरी हुई है. अपना पहचान स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेलारी बाजार में बच्चा चोर के अफवाह में महिलाओं की भीड़ जमा हो गई थी. भीड़ में से किसी एक महिला ने पहला थप्पड़ चला दिया. फिर अन्य लोगों ने उसकी पिटाई कर दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel