[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम 10 फरवरी से घर-घर दी जायेगी फाइलेरिया की दवा

10 फरवरी से घर-घर दी जायेगी फाइलेरिया की दवा

0
10 फरवरी से घर-घर दी जायेगी फाइलेरिया की दवा
सांकेतिक तस्वीर

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा बैठक आंगनबाडी,स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं जीवीका से सहयोग का अपील प्रतिनिधि, राजपुर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को क्षेत्र में प्रभावी तरीके से संचालित करने को लेकर सोमवार को बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में आंगनबाड़ी, जीविका एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों ने 10 फरवरी से शुरू होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की विस्तृत जानकारी दी. बीडीओ ने बताया कि आगामी 10 फरवरी से स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किये जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि आदित्य प्रकाश गौतम ने बताया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर गंभीर है. यह अभियान 10 से 24 फरवरी तक हाउस टू हाउस चलाया जायेगा, जिसके तहत लोगों को फाइलेरिया जैसी असाध्य बीमारी से बचाव के लिए दवाएं खिलायी जायेंगी. उन्होंने बताया कि 24 फरवरी के बाद क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर बूथ लगाकर लोगों को दवाएं दी जायेंगी. बताया गया कि 10 फरवरी से आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलायेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति फाइलेरिया के कारण दिव्यांगता का शिकार न हो. इस महाअभियान में स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका और जीविका समूह के सदस्य बच्चों एवं आम लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक करेंगे. आशा कार्यकर्ताओं के दवा खिलाने के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की गयी. अधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से ही इस बीमारी से समाज को मुक्त किया जा सकता है. बैठक में सीएचसी प्रबंधक संदीप कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित कुमार, आशा प्रबंधक विकास कुमार, आंगनबाड़ी एलएस आरती कुमारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel