[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम आरा कैनाल नहर से मिला युवक का शव, परिजनों ने अगवा कर हत्या की जतायी आशंका

आरा कैनाल नहर से मिला युवक का शव, परिजनों ने अगवा कर हत्या की जतायी आशंका

0
आरा कैनाल नहर से मिला युवक का शव, परिजनों ने अगवा कर हत्या की जतायी आशंका

दुखद़

23 फरवरी की सुबह दस बजे घर से निकला था युवक

आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

मुआवजे व हत्यारो की गिरफ्तारी को लेकर मांग कर रहे थे लोग

फोटो -10- घटना स्थल पर जांच करती पुलिस,ए- रोते बिलखते परिजन

प्रतिनिधि, नासरीगंज

कच्छवां थाना क्षेत्र के पहरमा लख के निकट पैगा मार्ग के समानांतर स्थित आरा-कैनाल नहर से गुरुवार अहले सुबह लगभग छह बजे 32 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान पहरमा गांव निवासी मुनमुन सिंह यादव के 32 वर्षीय पुत्र कमलेश कुमार के रूप में की गयी है. परिजनों ने युवक को अगवा कर हत्या किये जाने की आशंका जतायी है. बताया जाता है कि मृतक की पहली पत्नी का लगभग पांच वर्ष पूर्व बीमारी से निधन हो गया था. पहली पत्नी से उसकी एक चार वर्षीय पुत्री है. इसके बाद उसने करीब तीन वर्ष पूर्व दूसरी शादी की थी. दूसरी पत्नी नेहा कुमारी से एक दो वर्षीय पुत्र है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बरडीहाम-सकड्डी पथ को घंटों जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. सूचना पर नासरीगंज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, काराकाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार, कच्छवां की प्रभारी थानाध्यक्ष शालू कुमारी, पीटीसी अश्विनी कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के सहयोग से शव को नहर से बाहर निकाला गया. बाद में बिक्रमगंज सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर शमशेर सिंह यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और परिजनों से जानकारी लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया, जिसके बाद आवागमन बहाल हुआ.

सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही

मिली जानकारी के अनुसार कमलेश कुमार मंगलवार सुबह करीब दस बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की और कच्छवां थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया. बुधवार को युवक की चप्पलें नहर से कुछ दूरी पर मिली थीं. इसके बाद हत्या की आशंका जतायी गयी. गुरुवार को नहर से शव बरामद हो गया. सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. प्रभारी थानाध्यक्ष शालू कुमारी ने कहा कि अबतक परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel