[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम वार्ड पांच ने मंगितपुर को हराकर सेमीफाइनल में बनायी जगह

वार्ड पांच ने मंगितपुर को हराकर सेमीफाइनल में बनायी जगह

0
वार्ड पांच ने मंगितपुर को हराकर सेमीफाइनल में बनायी जगह

फोटो -22- मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते कमेटी के सदस्य.

नासरीगंज.

नगर के उच्च विद्यालय स्टेडियम में शनिवार को एनपीएल सीजन-8 के तहत रोमांचक मुकाबले खेले गये. तीसरा लीग मैच वार्ड पांच और दारेखाप के बीच हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दारेखाप की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 71 रन बनाये. जवाब में वार्ड पांच की टीम ने छह ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. इस मैच में वार्ड पांच के ज्ञानेश्वर को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दूसरा लीग मैच मंगितपुर और धनहरा के बीच खेला गया. टॉस हारकर धनहरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 61 रन बनाये. मंगितपुर की टीम ने पांच ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया. इस मैच के मैन ऑफ द मैच मंगितपुर के सोनू कुमार बने. दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला वार्ड पांच और मंगितपुर के बीच खेला गया. टॉस हारकर मंगितपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में छह विकेट खोकर 122 रन बनाये. जवाब में वार्ड पांच की टीम ने 10वें ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच के मैन ऑफ द मैच संयुक्त रूप से रिषभ यादव और टुकटुक यादव को दिया गया. मैच में अंपायर की भूमिका मो मुनू ताज, अमित चंद्रवंशी और मंटू सिंह ने निभायी. कमेंट्री अर्पित सिंह बिट्टू ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी निकित और सुमित ने संभाली. मौके पर सीनियर अंपायर दिनेश यादव, मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार व राहुल मिश्रा, सिंटू यादव, मो नौशाद कोहली, जितेंद्र कुमार बाबू, शुभम ओझा और सिंटू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel