[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम ईश्वरचंद्र विद्यासागर अकादमी के छात्रों ने सीबीएसइ 12वीं में किया शानदार प्रदर्शन

ईश्वरचंद्र विद्यासागर अकादमी के छात्रों ने सीबीएसइ 12वीं में किया शानदार प्रदर्शन

0
ईश्वरचंद्र विद्यासागर अकादमी के छात्रों ने सीबीएसइ 12वीं में किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञान, वाणिज्य व कला संकाय के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

सासाराम ऑफिस.

सीबीएसइ 12वीं के परिणाम में ईश्वरचंद्र विद्यासागर अकादमी, मोरसराय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है. बुधवार को परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बन गया. छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया. स्कूल प्रबंधन के अनुसार कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है. उनमें से करीब 52 छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किये, इनमें 34 छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा. विज्ञान (गणित) संकाय में रौनक कुमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की. वहीं जीव विज्ञान संकाय में ईशान कुमार, वाणिज्य संकाय में निष्ठा गोयल और कला संकाय में श्रेया कुमारी ने करीब 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को गौरवान्वित किया. स्कूल परिवार ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. स्कूल के चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. निदेशक डॉ राजेश नारायण सिंह ने कहा कि स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है. प्रधानाचार्य राजीव रंजन, उप प्राचार्या अंकिता सिंह, प्रशासक प्रदीप कुमार, संयोजक रामलाल सिंह और विकास तिवारी ने भी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel