[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम कोचस में सुभाष यादव के करीब के यहां इडी का छापा

कोचस में सुभाष यादव के करीब के यहां इडी का छापा

0
कोचस में सुभाष यादव के करीब के यहां इडी का छापा

कोचस. रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र स्थित श्रीपालपुर गांव में बुधवार को पूर्व सीएम लालू प्रसाद के करीबी झारखंड के चातरा से लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे सुभाष प्रसाद यादव के नजदीकी जितेंद्र कुमार सिंह के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने छापेमारी की. करीब छह घंटे तक घर की तलाशी हुई. लेकिन, बालू कारोबार से जुड़ा फरार चल रहा जितेंद्र कुमार सिंह इडी के हाथ नहीं लगा. इस संबंध में जितेंद्र के बड़े भाई प्रवेंद्र कुमार उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय के अस्सिटेंट डायरेक्टर संतोष कुमार मंडल के नेतृत्व में टीम यहां आयी थी. करीब छह घंटे तक तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. उन्होंने बताया कि जितेंद्र को दो बार ईडी ने सम्मन जारी किया था. वह हाजिर नहीं हुआ, तो आज हमारे घर पर ईडी की टीम आ पहुंची. उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारी ने तीसरा सम्मन दिया है, जिसमें आगामी 19 अप्रैल को ईडी कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है. जानकारी के अनुसार जितेंद्र का मामला बालू कारोबारी सुभाष प्रसाद यादव व पूर्व एमएलसी राधाचरण सेठ से जुड़ा हुआ है. गौरतलब हो कि पिछले नौ मार्च को ईडी ने लालू प्रसाद यादव के करीबी और चतरा (झारखंड) से लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे सुभाष प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया था. उनके मोर मुकट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय से ईडी ने करीब 2.35 करोड़ रुपये जब्त किये थे. बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान कार्यालय में जितेन्द्र कुमार सिंह मौजूद था. इसके पास कुछ अहम कागजात हैं, जिसके लिए ईडी जितेन्द्र को ढूंढ रही है. इस छापेमारी से जिले के अन्य बालू कारोबारियों में चिंता की लहर है. कई अन्य भी ईडी की चपेट में आने को लेकर आशंकित हैं. ज्ञातव्य हो कि सोन नदी से बालू के कारोबार में कई लोग शामिल हैं, जो उल्टे सीधे कार्य करते रहें हैं. वर्तमान में कई लोग बालू के अवैध कारोबार में लिप्त हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel