[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम Sasaram News : हरी और पत्तीदार सब्जियां खाना फायदेमंद : सीडीपीओ

Sasaram News : हरी और पत्तीदार सब्जियां खाना फायदेमंद : सीडीपीओ

0
Sasaram News : हरी और पत्तीदार सब्जियां खाना फायदेमंद : सीडीपीओ
सांकेतिक तस्वीर

तिलौथू . दूरदराज से हम तक पहुंचने वाले बासी और महंगे फलों की तुलना में स्थानीय बाजार में आसानी से उपलब्ध होने वाले भिंडी, टमाटर, खीरा, पालक, चौराई, गोभी, मशरूम, पपीता, कटहल, परवल जैसी हरी और पत्तेदार सब्जियों सहित इलाकाई फल जैसे लीची, आम, जामुन, तूत और अमरूद, गन्ना जैसे फलों को सेवन सुविधाजनक और आर्थिक रूप से फायदेमंद और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लाभकारी भी है. हम अपने आसपास की खाली जमीनों पर थोड़ा मेहनत कर के अपने परिवार और समाज को इसका लाभ दे सकते हैं. उक्त बातें स्थानीय सरैया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 78 पर पोषण माह अभियान के तहत आयोजित गोदभराई व अन्नप्रासन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी सीडीपीओ संगीता कुमारी ने कहीं. सीडीपीओ ने बताया का मौसम के हिसाब से खान पान होना चाहिए. ज्यादा तेल मसाला खाने से बचने के साथ-साथ अपने परिवार को बचाने की जिम्मेदारी भी हम महिलाओं को है और सख्ती सहित तत्परता से अपने परिवार को स्वस्थ रखने के लिए सजग रहने की जरूरत है. सरैया आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 78 पर उप मुखिया अमित कुमार ने उपस्थित शिशु को अन्नप्रासन कराया. कार्यक्रम में वार्ड सदस्य तारामुनी देवी के अलावा पर्यवेक्षिका कंचन कुमारी और आशा सिंह उपस्थित थीं. सेविका अनिता कुमारी, अस्मिता कुमारी, बेबी देवी, ममता कुमारी सहित देवंती देवी उपस्थित थी. सेविकाओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण अभियान जागरूकता संबंधित रंगोली बनाकर जन जन में संदेश देने का काम किया. कार्यक्रम के समापन संबोधन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में नजदीकी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर हर हाल में वोटिंग करने की अपील भी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel