[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम खराब चापाकल व नल जल को लेकर विभाग के टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत : डीएम

खराब चापाकल व नल जल को लेकर विभाग के टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत : डीएम

0
खराब चापाकल व नल जल को लेकर विभाग के टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत : डीएम

डेहरी नगर.

प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को डीएम उदिता सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद किया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. विभिन्न पंचायतों से आये जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रमुखता से रखीं, जिन पर संबंधित अधिकारियों ने जवाब दिया और समाधान का आश्वासन दिया. डीएम ने कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है, इसलिए सभी पंचायतों से खराब चापाकल व नल-जल योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है. अकार्यरत चापाकल व नल-जल से संबंधित शिकायत विभाग के टॉल फ्री नंबर पर भी दर्ज करायी जा सकती है. धान अधिप्राप्ति में एफआर की समस्या को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया.

उन्होंने बताया कि सात निश्चय पार्ट-3 के तहत सोमवार और शुक्रवार को जिला से लेकर पंचायत स्तर तक जन शिकायत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं. जो शिकायत पंचायत स्तर पर निष्पादित हो सकती है, उसका समाधान वहीं किया जाए. पंचायत में तैनात कर्मियों की अनुपस्थिति की सूचना देने पर नो वर्क नो पेमेंट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने पर जोर देते हुए कहा कि शिविर सभी पंचायतों में चल रहा है और लोग स्वयं भी पंजीकरण करा सकते हैं. लेबर कार्ड बनाने के लिए पंचायतवार रोस्टर तैयार किया जायेगा. महिला साक्षरता कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मोबाइल व बैंकिंग संबंधी जानकारी देने की भी बात कही गयी. दरिहट पंचायत की मुखिया शारदा कुंवर ने राशन कार्ड में पैसे लेने का आरोप लगाया. जिला परिषद सदस्य अजय सिंह ने खराब चापाकलों की मरम्मत और प्रत्येक वार्ड में एक नया चापाकल लगाने की मांग की. पहलेजा पंचायत के मुखिया चंदन कुमार ने 10 प्लस टू मान्यता प्राप्त विद्यालय के लिए भवन निर्माण की आवश्यकता बतायी. अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुल, स्वास्थ्य केंद्र, एफआरके व लेबर कार्ड में अनियमितता सहित कई मुद्दे उठाये. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम, डीडीसी, एडीएम, डीइओ व सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों को बुके व पौधा देकर सम्मानित किया गया. डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया तथा परिसर में जीविका के नये लाइब्रेरी भवन व जिम का उद्घाटन किया. मौके पर एसडीएम निलेश कुमार, एएसपी अतुलेश झा, बीडीओ अजीत कुमार, सीओ अविनाश कुमार, प्रखंड प्रमुख मनीष कुमार, उप प्रमुख प्रियंका कुमारी सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel