[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम गुप्ताधाम में 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

गुप्ताधाम में 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

0
गुप्ताधाम में 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि मेले से दो दिन पूर्व गुप्ताधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि पर एक लाख लोगों के आने की संभावना

चेनारी.

ऐतिहासिक गुप्ता धाम में महाशिवरात्रि को लेकर लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. बाबा भोलेनाथ का दरबार सज गया है और जयकारों से कैमूर की वादियां गुंजायमान हो रही हैं. चारों ओर ‘बोल बम’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना हुआ है. शुक्रवार को लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद के अलावा उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बस, जीप व अन्य साधनों से उगहनी, पनारी घाट और दुर्गावती डैम के रास्ते पहुंच रहे हैं. वहां से पहाड़ी मार्ग तय कर गुप्ता धाम पहुंच रहे हैं. झारखंड से सोन नदी पार कर आने वाले श्रद्धालु नौहट्टा और रोहतास प्रखंड के घाटों से पहाड़ी चढ़ाई कर धाम तक पहुंच रहे हैं. इन दिनों कैमूर पहाड़ी के लगभग सभी रास्ते गुप्ताधाम की ओर जाते नजर आ रहे हैं. पहाड़ी पर स्थित नदी-झरने के किनारे श्रद्धालु डेरा डाले हुए हैं.

विकास कमेटी ने गुफा में रोशनी व ऑक्सीजन की व्यवस्था की

दर्शन कर लौट रहे बक्सर के सुनील कुमार, जमानियां के पप्पू सिंह और रामबचन सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं करायी गयी हैं. चिकित्सा शिविर नहीं लगाये जाने से नंगे पांव जल लेकर आने वाले श्रद्धालुओं के जख्मी पैरों के उपचार की भी व्यवस्था नहीं है. गुप्ता धाम समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह खरवार ने बताया कि विकास कमेटी द्वारा गुफा में रोशनी और ऑक्सीजन की व्यवस्था की गयी है. हालांकि कुछ दर्जन चापाकल खराब पड़े हैं, जिससे पानी के लिए श्रद्धालुओं को सीता कुंड तक जाना पड़ रहा है. पीएचडी विभाग की ओर से आधा दर्जन से अधिक चापाकल की मरम्मत करायी गयी है.

धाम परिसर में पुलिस बल की तैनाती

गुप्ता धाम के महंत समहुतिया बाबा ने बताया कि रविवार को पड़ने वाली महाशिवरात्रि पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. शिव शंकर गुप्ता ने कहा कि उगहनी घाट से पैदल जाने वाली सड़क की स्थिति खराब है और श्रद्धालु जोखिम उठाकर यात्रा कर रहे हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि धाम परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से एक-एक कर गुफा में प्रवेश कराया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel