[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम Sasaram News : जहरीला पदार्थ खाने से पिता-पुत्र की मौत, छोटे बेटे की स्थिति नाजुक

Sasaram News : जहरीला पदार्थ खाने से पिता-पुत्र की मौत, छोटे बेटे की स्थिति नाजुक

0
Sasaram News : जहरीला पदार्थ खाने से पिता-पुत्र की मौत, छोटे बेटे की स्थिति नाजुक
सांकेतिक तस्वीर

सासाराम ग्रामीण. अगरेर थाना क्षेत्र के अगरेर गांव में बुधवार की देर रात जहरीला पदार्थ खाने से पिता व पुत्र की मौत हो गयी. इसके साथ मृतक के छोटे पुत्र की गंभीर स्थिति में इलाज चल रहा है. मृतक बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी स्व बंसी चौधरी के करीब 48 वर्षीय पुत्र बेचन चौधरी व उसका बड़ा पुत्र करीब 21 वर्षीय विशाल कुमार बताया जा रहा है. इसके साथ मृतक के छोटे पुत्र विकास कुमार की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, बेचन चौधरी राजमिस्त्री का कार्य करता था. वह अगरेर गांव निवासी राजू भगत के मकान पर किराये पर अपने दोनों बेटे व बहू धनौती के साथ रहता था. लेकिन, बुधवार की रात पूरा परिवार खाना खा कर सो गया. उसके बाद रात में बेचन चौधरी व उनके दोनों पुत्र की तबीयत बिगड़ने लगी. उसके बाद लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां बेचन की सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी. उसके बाद उसके बड़े बेटे विशाल की सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. परिजनों ने उसे पटना हायर सेंटर ले जा रहे थे, तभी हायर सेंटर ले जाने के दौरान उसकी नोखा के समीप ही मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने विशाल की पत्नी पर खाने में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है. इस संबंध में अगरेर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस घटना में बाप-बेटे की मौत हो गयी है. और एक का इलाज जारी है. उनके परिवार की बहू (जिसके ऊपर जहरीला पदार्थ मिला खाना बनाने का आरोप है) उससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. एफएसएल को भी घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए भेजा गया है. बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel