[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम डीएवी पब्लिक स्कूल का सीबीएसइ 12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट

डीएवी पब्लिक स्कूल का सीबीएसइ 12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट

0
डीएवी पब्लिक स्कूल का सीबीएसइ 12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट
सांकेतिक तस्वीर

साइंस संकाय में 96.6 प्रतिशत, तो कॉमर्स में 93 प्रतिशत रहा सर्वोच्च अंक

सासाराम ऑफिस.

डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है. स्कूल के साइंस और कॉमर्स दोनों संकायों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा. परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में खुशी का माहौल रहा. साइंस संकाय में कुल 51 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी सफल रहे. इस संकाय में सर्वोच्च अंक 96.6 प्रतिशत रहा. छह छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये, जबकि 27 छात्र-छात्राओं ने 80 से 89.9 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किये. वहीं 18 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किये. कॉमर्स संकाय में कुल 22 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे. इस संकाय में सर्वोच्च अंक 93 प्रतिशत रहा. एक छात्र ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया, जबकि 10 छात्र-छात्राओं ने 80 से 89.9 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किये. वहीं 11 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किये. स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही इस सफलता का स्कूल के प्राचार्य डॉ बिरेंद्र कुमार ने श्रेय छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel