[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम पंचायतवार लगेगा सहयोग शिविर, घर के पास मिलेगा समाधान

पंचायतवार लगेगा सहयोग शिविर, घर के पास मिलेगा समाधान

0
पंचायतवार लगेगा सहयोग शिविर, घर के पास मिलेगा समाधान

19 मई से आपके द्वार पहुंचेगा जिला प्रशासन, दफ्तरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति

एक ही मंच पर मिलेगी सभी विभागों की सेवाएं, होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी

सासाराम ऑफिस

. जिले में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निवारण को लेकर पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसकी शुरुआत 19 मई 2026 से होगी. यह शिविर प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित किये जायेंगे.इसका उद्देश्य लोगों को उनके घर के नजदीक ही सभी विभागों की सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें. जिलाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर के आयोजन की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम बनेगा. इसलिए शिविर से पहले संबंधित पंचायतों के सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. साथ ही चेतावनी दी गयी कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.डीएम ने जानकारी दी कि इन शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी. यह पहल “सबका सम्मान, जीवन आसान” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

पंचायत सरकार भवन या सार्वजनिक स्थल पर होंगे शिविर

शिविर पंचायत सरकार भवन या निकटवर्ती सार्वजनिक स्थल पर आयोजित होंगे, जहां आमलोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जायेगी. राजस्व, भूमि सुधार, अंचल और अन्य विभागों की ओर से लंबित और निष्पादित मामलों की सूची भी प्रदर्शित की जायेगी, ताकि लोगों को अपने मामलों की स्थिति की जानकारी मिल सके. लोग शिविर से 30 दिन पूर्व तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे. सभी आवेदनों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर कर आवेदक को लिखित सूचना दी जायेगी. शिकायतों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर रियल टाइम मॉनीटरिंग सिस्टम के माध्यम से निगरानी की जायेगी, जिससे किसी भी प्रकार की देरी न हो.

अनुश्रवण कोषांग का गठन

डीएम ने बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए जिलास्तर पर अनुश्रवण कोषांग का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त करेंगे. इसमें उप निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, निदेशक डीआरडीए, राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी और जिला आइटी प्रबंधक सदस्य के रूप में शामिल हैं.

19 मई से होगी शिविर की शुरुआत

शिविर का शुभारंभ 19 मई से होगा. इस दिन विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेंगे, जिनमें अकोढ़ीगोला की मुड़ियार पंचायत, नोखा की चनकी पंचायत, रोहतास की समहुता पंचायत, काराकाट की जयश्री पंचायत, संझौली/राजपुर की चांदी इंग्लिश पंचायत, नासरीगंज की अमौना पंचायत, नौहट्टा की नौहट्टा पंचायत, तिलौथू की चंदनपुरा पंचायत, बिक्रमगंज की मानपुर पंचायत, सासाराम की करूप पंचायत, दिनारा की लिलवक्ष पंचायत, अकोढ़ीगोला की विसैनीकला पंचायत, दावथ/सूर्यपुरा की गिघा पंचायत, करगहर की करगहर पंचायत, चेनारी की उगहनी पंचायत, कोचस की लहेरी पंचायत, डेहरी की पतपुरा पंचायत और शिवसागर की आलमपुर पंचायत शामिल हैं. इसके अलावा दो जून और 16 जून 2026 को भी अलग-अलग पंचायतों में शिविर लगाये जायेंगे. दो जून को मौडिहा, दक्षिणी बरांव, बकनौरा, सोनवर्षा, वरना, धनांव, यदुनाथपुर, चितौली, खैरा भूधर, करसेरुआ, अकोढ़ा, पकड़िया, शिवबहार, शिवन, मल्हीपुर, कपसिया, गंगुली और पड़री पंचायत में शिविर होंगे. वहीं 16 जून को अमौना, अकबरपुर, काराकाट पंचायत, उदयपुर, अमियावर, तिलोखर, रामडिहरा, जमोढ़ी, दरिगांव, भुई, तेतराढ़, सहिनॉव, रोन्दुआ, सदोखर, रेडियां, मथुरी और करूप पंचायत में शिविर आयोजित किये जायेंगे.प्रत्येक शिविर में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नगर आयुक्त, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel