[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम नवाचार से सजेगा अब कक्षा का माहौल, 225 शिक्षकों ने पूरा किया प्रशिक्षण

नवाचार से सजेगा अब कक्षा का माहौल, 225 शिक्षकों ने पूरा किया प्रशिक्षण

0
नवाचार से सजेगा अब कक्षा का माहौल, 225 शिक्षकों ने पूरा किया प्रशिक्षण

पोस्ट टेस्ट के साथ डायट में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन, शिक्षकों में दिखा नया उत्साहफोटो-22- डायट परिसर में पोस्ट टेस्ट में भाग लेते हुए शिक्षक.प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिसनवाचार से सजेगा अब कक्षा का माहौल, इसी सोच और उद्देश्य को लेकर जिले के 225 प्राथमिक शिक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में जुटे रहे. 15 अप्रैल से प्रारंभ हुआ यह प्रशिक्षण 19 अप्रैल को समाप्त हुआ, जिसमें अंतिम दिन सभी प्रतिभागी शिक्षकों का पोस्ट टेस्ट भी लिया गया. प्रशिक्षण की पूर्णता के साथ शिक्षकों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने स्कूलों में जाकर नवाचारों को कक्षा-कक्ष की वास्तविकता में बदलेंगे. इस प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार नवाचार मॉड्यूल के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया. प्रशिक्षण में सिखाते-सिखते की अवधारणा को आधार बनाकर प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को नई शैक्षिक तकनीकों, गतिविधियों और शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया. समूह गतिविधियों, केस स्टडी और रिफ्लेक्टिव लर्निंग जैसे मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण को व्यावहारिक और रुचिकर बनाया गया. डायट की ओर से सभी प्रशिक्षित शिक्षकों को शुभकामनाएं दी गईं. डायट प्राचार्य सहित प्रशिक्षकों ने आशा व्यक्त की कि शिक्षक अब स्कूलों में और अधिक प्रभावी रूप से बच्चों को नवाचार आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे, जिससे जिले की साक्षरता दर और शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा.

15 शिक्षक रहे अनुपस्थित, सूची मांगी गय

ीजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य नीरज कुमार मौर्य ने बताया कि प्रशिक्षण में कुल 240 शिक्षकों को शामिल होना था, जिसमें से 225 ने भाग लिया. शेष 15 शिक्षक अनुपस्थित रहे, जिनकी सूची जिला शिक्षा कार्यालय से मांगी गई है. विभागीय निर्देशों के तहत इन शिक्षकों की परीक्षा की प्रक्रिया अलग से संचालित की जायेगी.

बायोमेट्रिक और कैमरे से निगरानी

डायट प्राचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक शिक्षक की उपस्थिति बायोमेट्रिक के माध्यम से दर्ज की गयी. साथ ही, सभी कक्षाओं की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी भी की गयी. शिक्षा निदेशालय का स्पष्ट निर्देश है कि यदि कोई शिक्षक समय पर प्रशिक्षण में नहीं पहुंचता या समय से पूर्व निकलता है, तो उसकी सूचना चिन्हित कर विभागीय कार्रवाई के लिए भेजी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel