[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर बीपीएम बीपीआइयू कोचस से मांगा गया स्पष्टीकरण

परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर बीपीएम बीपीआइयू कोचस से मांगा गया स्पष्टीकरण

0
परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर बीपीएम बीपीआइयू कोचस से मांगा गया स्पष्टीकरण
सांकेतिक तस्वीर

समय पर नहीं पहुंचे थे प्रतिनियुक्त स्थल पर, मोबाइल भी रहा बंद स्पष्टीकरण स्वीकार होने तक एक दिन का वेतन स्थगित प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के सफल, स्वच्छ और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है. इसी क्रम में परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में जिलाधिकारी ने प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) बीपीआइयू कोचस विनय कुमार बैठा से शो-कॉज किया है. जानकारी के अनुसार दो से 13 फरवरी तक आयोजित इंटर वार्षिक परीक्षा के लिए गठित दल सह प्रश्न पत्र वितरण एवं उत्तर पुस्तिका संग्रह दल में बीपीएम बीपीआइयू कोचस की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. हालांकि 2 फरवरी को वे अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर ससमय उपस्थित नहीं हुए. इस संबंध में जिला प्रशासन ने उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बंद पाया गया. जिलाधिकारी ने इसे परीक्षा के सफल संचालन को प्रभावित करने वाला गंभीर कृत्य मानते हुए संबंधित बीपीएम को 24 घंटे के भीतर अपने वरीय पदाधिकारी के माध्यम से लिखित स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया है. शो-कॉज नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 की कंडिका 09 के तहत अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. स्पष्टीकरण स्वीकार होने तक 2 फरवरी 2026 को अनुपस्थित मानते हुए संबंधित पदाधिकारी का एक दिन का वेतन भी स्थगित कर दिया गया है. जिलाधिकारी ने कहा है कि परीक्षा कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel