[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम पेज पांच के लिए- ज्वेलरी दुकान का शटर काट नकदी सहित 20 लाख के गहनों की चोरी

पेज पांच के लिए- ज्वेलरी दुकान का शटर काट नकदी सहित 20 लाख के गहनों की चोरी

0
पेज पांच के लिए- ज्वेलरी दुकान का शटर काट नकदी सहित 20 लाख के गहनों की चोरी

दुस्साहस.

थाने से महज 500 मीटर दूर चिकसील बाजार पर हुई वारदात

गोदरेज का लॉकर तोड़कर पौने दो लाख नकद व गहनों पर हाथ साफ, व्यापारियों में भारी आक्रोश

पुलिस गश्त पर उठे सवाल, आधा किमी के दायरे में पूर्व में भी हुई हैं लूट व चोरी की कई वारदातें

फोटो -15- आभूषण व बर्तन दुकान में चोरी की जांच करती पुलिस.

ए – दुकान में टूटा गोदरेज

प्रतिनिधि, काराकाट

थाना क्षेत्र के चिकसील बाजार स्थित जय मां ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान में रविवार की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी की बड़ी चोरी को अंजाम दिया. यह दुकान सोनवर्षा निवासी स्व हरिहर प्रसाद के पुत्र मिंटू प्रसाद की है. घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. मिंटू प्रसाद ने बताया कि वे प्रतिदिन की तरह 29 मार्च 2026 की शाम दुकान बंद कर बिक्रमगंज स्थित अपने घर चले गये थे. सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे स्थानीय निवासी मनोज सिंह ने उन्हें फोन पर दुकान का शटर टूटने की सूचना दी. जब वे मौके पर पहुंचे, तो देखा कि शटर और गोदरेज अलमारी टूटी हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने अलमारी से चार किलो चांदी, 105 ग्राम सोने के जेवर और गल्ले में रखे एक लाख 70 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया था. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

सुरक्षा पर सवाल : थाने से महज 500 मीटर की दूरी

हैरानी की बात यह है कि जिस गोड़ारी मुख्य बाजार में यह भीषण चोरी हुई, वहां से थाने की दूरी महज आधा किलोमीटर है. पुलिस की नाक के नीचे हुई इस वारदात ने रात्रि गश्त की पोल खोल दी है. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की मुस्तैदी न होने के कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.इलाके में आभूषण दुकानों को निशाना बनाने का यह कोई पहला मामला नहीं है. पूर्व की घटनाओं पर नजर डालें तो पुलिसिया कार्रवाई के दावों की हकीकत सामने आती है. ज्ञात हो कि ”जय मां कलिका ज्वेलर्स” लूट कांड को छोड़कर आज तक क्षेत्र में हुई किसी भी बड़ी आभूषण चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है. लगातार अनसुलझी रहती गुत्थियों के कारण स्वर्ण व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना घर कर गयी है.

अब तक की बड़ी वारदातें

वर्ष 2016 : गोड़ारी निवासी प्रिंस कुमार की दुकान में सेंधमारी कर सात लाख के आभूषणों की चोरी हुई थी.

वर्ष 2022: गुड्डू सोनी की दुकान से करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी हुए.

वर्ष 2022: ”जय मां कलिका ज्वेलर्स” के मालिक बबून से हथियार के बल पर सुबह दुकान खोलते समय आठ लाख के जेवरों से भरा बैग लूट लिया गया था.

जनवरी 2026: संतोष गुप्ता की ”बालाजी ज्वेलर्स” में चोरी का प्रयास हुआ, लेकिन सीसीटीवी टूटने से पहले ही मालिक के पहुंचने पर चोर भाग निकले थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel