[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम बच्चों को स्कूल लाने के लिए चला जागरूकता अभियान

बच्चों को स्कूल लाने के लिए चला जागरूकता अभियान

0
बच्चों को स्कूल लाने के लिए चला जागरूकता अभियान

शिक्षकों ने कहा-जो छात्र विद्यालय नहीं आयेंगे, उनका नाम काट दिया जायेगाफोटो -7- जागरूक करते शिक्षक

नासरीगंज.

शिक्षा विभाग पटना के सख्त निर्देश के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीम गांव-गांव जाकर छात्र-छात्राओं को स्कूल लाने के लिए अभियान चला रही है. कक्षा एक से 12 तक के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षक उनके घर पहुंचकर अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं. इसी क्रम में प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैगा के शिक्षकों ने पैगा, अगिनि व मेदनीपुर गांव में घर-घर जाकर बच्चों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया. अभियान में शैलेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रंजीत कुमार, धीरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, विपुल, गुंजन, अरविंद कुमार सहित अन्य विद्यालय कर्मी शामिल रहे. इस संबंध में प्रधानाध्यापक अजित कुमार अजय ने बताया कि जो बच्चे नियमित रूप से विद्यालय नहीं आयेंगे, उनका नाम विद्यालय से काट दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य है और हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel