[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

0
कार के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे-319 पर हुआ हादसा फोटो कैप्शन – घटना के मौके पर मौजूद ग्रामीण प्रतिनिधि, दिनारा थाना क्षेत्र के आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे-319 पर सोमवार की देर रात खनिता बाजार के समीप एक कार ने बाइक सवार को धक्का मार दिया, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पंजरी गांव निवासी अलख लाल के लगभग 40 वर्षीय पुत्र विमलेश लाल के रूप में की गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार देर शाम खनिता बाजार से आगे यू-टर्न के पास रौंग साइड से आ रही कार ने बाइक सवार को धक्का मारा और फरार हो गयी. कार दिनारा की ओर से मलियाबाग की तरफ जा रही थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर तक आरा–मोहनिया नेशनल हाइवे को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. प्रशासन के समझाने के बाद जाम हटाया गया और आवागमन बहाल हुआ. बताया गया कि उक्त स्थान के आसपास इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel