[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम पहले लिफ्ट मांगी, फिर साथियों संग मिलकर बाइक और 10 हजार रुपये लूटे

पहले लिफ्ट मांगी, फिर साथियों संग मिलकर बाइक और 10 हजार रुपये लूटे

0
पहले लिफ्ट मांगी, फिर साथियों संग मिलकर बाइक और 10 हजार रुपये लूटे
सांकेतिक तस्वीर

दिनारा–धनसोई पथ पर कौआखोंच पुल के समीप श्राद्ध कर्म से लौट रहे युवकों को घेरकर मोबाइल और बाइक लूटी प्रतिनिधिस, दिनारा स्थानीय थाना क्षेत्र के दिनारा–धनसोई पथ पर कौआखोंच पुल के समीप शुक्रवार की मध्य रात्रि बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक युवक से उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया. घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले में नोखा थाना क्षेत्र के गौरी शंकर टोला निवासी संजय चौधरी के पुत्र विशाल कुमार के आवेदन पर चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि वह बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के गोसाईंसी डिहरा गांव में एक श्राद्ध कर्म में शामिल होकर शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने जीजा के भाई के साथ बाइक से अपने गांव नोखा लौट रहा था.रास्ते में समहुता के पास एक अज्ञात युवक ने दिनारा जाने के लिए लिफ्ट मांगी. उसे बाइक पर बैठा लिया गया. जैसे ही वे कौआखोंच पुल से आगे पहुंचे, लिफ्ट मांगने वाला युवक उतरने लगा. उसी दौरान पीछे से एक लाल टीवीएस राइडर बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उनकी बाइक के पास आकर चाबी निकालने का प्रयास करने लगे.विरोध करने पर एक अपराधी ने कट्टा निकालकर दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान लिफ्ट लेने वाला युवक भी अपराधियों के साथ मिल गया. अपराधियों ने मारपीट कर बाइक, दोनों के मोबाइल और लगभग दस हजार रुपये छीन लिये और दिनारा की ओर फरार हो गये.पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel