[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम बिहार के इस जिले में ये जंक्शन होगा अपग्रेड, मॉडर्न फैसिलिटी के साथ जल्द ही दिखेगा नए लुक में…

बिहार के इस जिले में ये जंक्शन होगा अपग्रेड, मॉडर्न फैसिलिटी के साथ जल्द ही दिखेगा नए लुक में…

0
बिहार के इस जिले में ये जंक्शन होगा अपग्रेड, मॉडर्न फैसिलिटी के साथ जल्द ही दिखेगा नए लुक में…
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Railway Station: बिहार में एक और अत्याधुनिक सुविधाओं वाला जंक्शन बनकर तैयार होने वाला है. राज्य के सासाराम जंक्शन को अपग्रेड किया जायेगा, जिसके बाद यह जंक्शन नए लुक में दिखेगा. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सासाराम जंक्शन को मॉडर्न लुक दिया जाएगा. रेलवे की तरफ से इसे शानदार और सुंदर बनाने के लिए योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है.

21 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सासाराम में यात्री सुविधाओं को अच्छा करने के लिए लगभग 21 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृत किया गया है. ऐसे में सासाराम जंक्शन को मॉडर्न बनाने को लेकर अधिकारी भी एक्टिव हो गए हैं. कहा जा रहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो योजना की स्वीकृति भी जल्द ही मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

तीन मंजिल का होगा सासाराम जंक्शन

जानकारी के मुताबिक, पीडीडीयू रेल मंडल के सीनियर डीईएन, अजय कुमार चौधरी ने स्टेशन के बिल्डिंग को अपग्रेड करने और इसे तीन मंजिल का बनाने को लेकर निर्देश दिए. इसके साथ ही निर्माण किए जा रहे फुट ब्रिज की चौड़ाई को 12 मीटर करने का आदेश दिया. हालांकि, फुट ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने में टिकट काउंटर के कारण परेशानी हो रही थी. ऐसे में बिल्डिंग को अपग्रेड कर जब तीन मंजिला बनाया जाएगा तो टिकट काउंटर को शिफ्ट कर दिया जाएगा. ताकि आसानी से चौड़ाई बढ़ाई जा सके.

140 वर्ष पुराना है सासाराम जंक्शन

इतना ही नहीं, बिल्डिंग को नए फुट ब्रिज से भी जोड़ा जाएगा. सासाराम जंक्शन की बात करें तो, यह ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. यह करीब 140 वर्ष पुराना है. हर रोज दुर्गावती जलाशय, इंद्रपुरी डैम, ताराचंडी धाम, रोहतासगढ़ किला, शेरशाह का मकबरा, शेरगढ़ किला, तुतला भवानी धाम के साथ कई अन्य टूरिस्ट जगहों पर लोग घूमने आते हैं.

लोगों के लिए साबित होगा लाइफ लाइन

हालांकि, सासाराम जंक्शन के मॉडर्न लुक में तैयार होने के बाद यह जिले के लोगों के लिए लाइफ लाइन साबित होगा. दरअसल, सासाराम-आरा रेलखंड को हावड़ा और नई दिल्ली से जोड़ने के लिए रेल फ्लाई ओवर और आरओआर का निर्माण किया जा रहा है. इससे जिले के विकास को भी गति मिलेगी.

Also Read: Bihar News: बिहार में सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगा फ्री स्टूडेंट किट, जानें क्या-क्या रहेगा शामिल, पेरेंट्स का बोझ होगा कम

Previous article गजब की चोरी! थाने में घुसकर शातिर ने उड़ा लिया थानेदार का फोन, ढूंढ़ते रह गये पुलिसवाले
Next article बिहार में अब बेकार जलकुंभी भी देगा महिलाओं को रोजगार, तैयार होंगी फैशनेबल चीजें
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel