[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम सासाराम में बहुत जल्द बनेगा स्टेडियम, क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए बोले विधायक

सासाराम में बहुत जल्द बनेगा स्टेडियम, क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए बोले विधायक

0
सासाराम में बहुत जल्द बनेगा स्टेडियम, क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए बोले विधायक

Bihar News:((उमेश कुमार शर्मा) सासाराम के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के सरना गांव में खेल और युवाओं के प्रोत्साहन के लिए एक शानदार पहल की गई है. यहां ‘जय बजरंग क्रिकेट क्लब’ के तत्वावधान में आयोजित बहुप्रतीक्षित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन बुधवार शाम 7:00 बजे विधायक आलोक कुमार सिंह ने बैटिंग कर किया. उद्घाटन के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि दिनारा के युवा खेल प्रेमी हैं. इनके लिए दिनारा में सुंदर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा.

स्टेडियम के लिए विधानसभा में उठाया सवाल और खेल मंत्री को लिखा पत्र

विधायक ने बताया कि मैंने इसको लेकर विधानसभा में प्रश्न के साथ खेल मंत्री को भी पत्र लिखा है. इस तरह के ग्रामीण खेल आयोजनों से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है. उन्होंने युवाओं को खेल भावना से खेलने और जीवन में खेलों के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया. इसके साथ ही उन्होंने इस तरह के सफल आयोजन के लिए जय बजरंग क्रिकेट क्लब के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया.

Also Read:बक्सर में रोजगार और विकास की नई पहल , JK सीमेंट फैक्ट्री ने बदली इस गांव की पहचान

Previous article Saharsa news: सांप के डसने से युवक की मौत,गांव में शोक
Next article बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर भारी बवाल: शव को सड़क पर रख प्रजातंत्र चौक किया जाम
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel