[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम तीन दिनों से बंद पड़ी जलमीनार हुई दुरुस्त कई वार्डों में फिर जलापूर्ति शुरू हुई

तीन दिनों से बंद पड़ी जलमीनार हुई दुरुस्त कई वार्डों में फिर जलापूर्ति शुरू हुई

0
तीन दिनों से बंद पड़ी जलमीनार हुई दुरुस्त कई वार्डों में फिर जलापूर्ति शुरू हुई
शुरू हुई जलापूर्ति.

Sasaram News : (संदेश जायसवाल की रिपोर्ट): भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या से जूझ रहे नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को आखिरकार राहत मिल गई. तीन दिनों से बंद पड़ी जलमीनार की मोटर के खराब पार्ट्स बदलने के बाद कई वार्डों में फिर से जलापूर्ति शुरू कर दी गई है.

बताया जाता है कि जलमीनार की मोटर में खराबी आने के कारण नगर पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट गहरा गया था. सुबह से लेकर देर शाम तक लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे थे. सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही थी.

मोटर खराब होने से बंद हुआ था जलापूर्ति

गर्मी के बीच जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही थी. इसी बीच समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में मोटर के खराब पार्ट्स बदलकर पानी सप्लाई बहाल कराई गई.

तकनीकी टीम ने खराब मोटर को हटाकर नई मोटर लगाई और परीक्षण के बाद जलापूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई. पानी आने के बाद लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी.

नियमित निगरानी की जाएगी

स्थानीय निवासी कन्हैया शर्मा, संजय गुप्ता और अजय कुमार ने कहा कि मीडिया के कारण ही उनकी समस्या का समाधान संभव हो पाया. वहीं नगर पंचायत अधिकारियों ने दावा किया कि भविष्य में जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि लोगों को दोबारा ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read : भीषण गर्मी में रोहतास के कई वार्डों में पानी की किल्लत, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग

Previous article सरायकेला-खरसावां: गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश
Next article कोलकाता : लेकटाउन में नहीं तोड़ी जायेगी मेसी की प्रतिमा, सुरक्षित हटाने का हो रहा प्रयास
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel