[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम बाइक से टक्कर के बाद नाले में पलटा ऑटो, दबकर यात्री की मौत

बाइक से टक्कर के बाद नाले में पलटा ऑटो, दबकर यात्री की मौत

0
बाइक से टक्कर के बाद नाले में पलटा ऑटो, दबकर यात्री की मौत

हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हादसे के बाद मची अफरातफरी, पुलिस ने शुरू की जांच प्रतिनिधि, नोखा थाना क्षेत्र के मठिया-नोखा पथ पर नेकनाम टोला और मठिया गांव के बीच ऑटो व बाइक की आमने-सामने टक्कर में ऑटो सवार 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार युवक व महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक की पहचान नटवार थाना क्षेत्र के करहंसी-मिल्की निवासी हीरालाल राम के पुत्र लालबाबू राम के रूप में की गयी है. घायलों में खैरही गांव निवासी अंकुश कुमार, मंतोष कुमार व अनिता देवी शामिल है. सभी का इलाज सीएचसी नोखा में कराया गया, जहां गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, मंतोष कुमार, अंकुश व अनिता देवी बाइक से सासाराम जा रहे थे. इसी दौरान मठिया और नेकनाम टोला के बीच विपरीत दिशा से आ रहे यात्रियों से भरे ऑटो से टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाला में पलट गया, जिससे उसमें दबकर लालबाबू राम की मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार महिला समेत तीनों जख्मी हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को नोखा अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि ऑटो व बाइक की टक्कर में लालबाबू राम की मौत हो गयी है, जबकि तीन लोग जख्मी हैं. घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel