[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम अकोढ़ीगोला मार्ग पर लावारिस पिकअप से दो पशु बरामद, चालक फरार

अकोढ़ीगोला मार्ग पर लावारिस पिकअप से दो पशु बरामद, चालक फरार

0
अकोढ़ीगोला मार्ग पर लावारिस पिकअप से दो पशु बरामद, चालक फरार

अकोढ़ीगोला आयरकोठा पथ पर ग्रामीणों के बकझक के बाद पिकअप छोड़कर भाग गए पशु तस्कर

अकोढ़ीगोला.

क्षेत्र में लगातार पशु तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं. तस्करों की गिरफ्तारियां भी हुई हैं, लेकिन अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है.ताजा मामला गुरुवार रात करीब दो बजे आयर कोठा-अकोढ़ीगोला पथ पर अकोढ़ी गांव और गोला के बीच सामने आया. पुलिस ने एक लावारिस पिकअप वाहन से एक साढ़ और एक भैंसा बरामद किया. थानाध्यक्ष राकेश गोस्वामी ने बताया कि सूचना मिलने पर अकोढ़ी गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी पिकअप से पशु बरामद किये गये. वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बरामद पशुओं को औरंगाबाद के रिसीप स्थित गौशाला भेज दिया गया है.उन्होंने बताया कि रात में सड़क पर जाम की स्थिति थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने पिकअप पर लदे पशुओं को देखा और चालक से पूछताछ करने लगे. स्थिति बिगड़ती देख चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.

कब-कहां हुई बरामदगी

पांच फरवरी को दरिहट गांव से चोरी कर ले जाये जा रहे एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया था.17 जनवरी 2026 को अकोढ़ीगोला बाजार में 18 चक्का ट्रक पर त्रिपाल से ढककर ले जाए जा रहे 28 पशु बरामद किये गये थे. इस मामले में चार तस्करों की गिरफ्तारी हुई थी.

पांच मई 2025 को अकोढ़ीगोला बाजार में एक पिकअप से अवैध रूप से लदे पांच मवेशी बरामद किये गये थे, जिसमें एक तस्कर पकड़ा गया था.14 सितंबर 2025 की रात करगहर थाना क्षेत्र में सासाराम-चौसा पथ के नयका मोड़ के समीप एक ट्रक से 32 पशुओं को बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था.

16 सितंबर 2025 को करगहर बाजार के पास एक ट्रक से 35 पशु बरामद कर सात तस्करों को पकड़ा गया था.24 दिसंबर 2025 को बिक्रमगंज के सासाराम रोड स्थित पटेल कॉलेज के समीप अवैध पशु लदा ट्रक जब्त किया गया था. ट्रक से 29 गाय बरामद हुई थीं, जबकि चालक फरार हो गया था.

लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में चिंता का माहौल है. पुलिस ने कहा है कि पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel