[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम जिले के 97773 बीपीएल परिवारों की छत पर मुफ्त में लगेगा सोलर पैनल

जिले के 97773 बीपीएल परिवारों की छत पर मुफ्त में लगेगा सोलर पैनल

0
जिले के 97773 बीपीएल परिवारों की छत पर मुफ्त में लगेगा सोलर पैनल

सुविधा.

गरीब परिवारों को बिजली बिल के बोझ से मिलेगी मुक्ति, कनेक्शन के लिए 28 फरवरी करें आवेदन

‘सुविधा एप’ से कर सकते हैं आवेदन

जिले में कुटीर ज्योति कनेक्शनधारी योजना के दायरे में

ग्रिड निर्भरता घटेगी, मासिक खर्च होगा शून्य या नगण्य.

फोटो-2- सोलर प्लेट.

प्रतिनिधि, सासाराम सदर

जिले के गरीब परिवारों को बिजली बिल के बोझ से राहत देने के लिए सरकार ने कुटीर ज्योति योजना के तहत बड़ा कदम उठाया है. अब बीपीएल श्रेणी के कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर सोलर पैनल से रोशन होंगे. योजना के तहत पात्र परिवार अपनी छत पर नि:शुल्क सोलर पैनल लगवा सकते हैं. इससे एक ओर बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी, वहीं दिन में पंखा चलाने और रात में बल्ब जलाने की सुविधा भी सुनिश्चित होगी. घर अब सूरज की रोशनी से जगमगायेंगे. विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में वर्तमान में 97,773 कुटीर ज्योति बिजली कनेक्शनधारी हैं. सोलर कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को किसी सरकारी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा. बिजली कंपनी ने आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ‘सुविधा एप’ शुरू किया है. इसके माध्यम से बीपीएल परिवार 28 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. योजना का उद्देश्य ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना और निम्न आय वर्ग को आर्थिक राहत प्रदान करना है.

कनेक्शन के लिए ऐसे करें आवेदन

उपभोक्ता अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से ‘सुविधा एप’ डाउनलोड करें. एप में ‘रूफटॉप सोलर पैनल स्थापन के लिए सहमति (कुटीर ज्योति)’ विकल्प पर क्लिक कर उपभोक्ता संख्या दर्ज करें और ओटीपी से सत्यापन करें. शर्तों को पढ़कर सहमति दें. इसके साथ आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र जैसे किसी एक पते के प्रमाणपत्र व बीपीएल कार्ड या अन्य पात्रता प्रमाण अपलोड करें. छत का फोटो या एरिया संबंधी जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करें. स्मार्ट फोन नहीं होने की स्थिति में संबंधित प्रमंडल कार्यालय के सुविधा काउंटर या वसुधा केंद्र से मदद ली जा सकती है. विभागीय सुविधा काउंटर पर यह सेवा नि:शुल्क है.

क्या कहते हैं अधिकारी

जिले में करीब 97773 कुटीर ज्योति कनेक्शनधारी हैं. इन सभी परिवारों को इस योजना के दायरे में लाने का लक्ष्य है. सोलर पैनल लगने के बाद ग्रिड की बिजली पर निर्भरता कम हो जायेगी. जिससे उपभोक्ताओं का मासिक खर्च शून्य या नगण्य हो जायेगा. उपभोक्ता अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि पहले चरण में ही उनके घर सोलर यूनिट स्थापित की जा सके.

इ. इंद्रदेव कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता, सासारामB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel