[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रोहतास से अपहृत नाबालिग छात्रा की सड़ी-गली लाश कटोरिया से बरामद

रोहतास से अपहृत नाबालिग छात्रा की सड़ी-गली लाश कटोरिया से बरामद

0
रोहतास से अपहृत नाबालिग छात्रा की सड़ी-गली लाश कटोरिया से बरामद

कटोरिया (बांका).

रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र के एक गांव से गत 20 नवंबर 2025 को प्रेम प्रसंग में अपहृत नाबालिग इंटर की छात्रा की सड़ी-गली लाश बांका जिला अंतर्गत कटोरिया थाना क्षेत्र की डोमसरणी पंचायत के महादेवपुर कोदरातरी जंगल से बरामद हुआ है. इस मामले में पूर्व में ही नाबालिग के कथित प्रेमी सह कटोरिया के फॉरेस्टर प्रिंस कुमार पिता आलोक सिंह, ग्राम खरौना, थाना तरारी, जिला भोजपुर को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. रिमांड के बाद पूछताछ के दौरान हुए मुख्य अभियुक्त प्रिंस कुमार ने बताया कि तीन सहयोगियों के साथ नाबालिग की हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया गया है. इसके बाद रोहतास पुलिस ने कटोरिया पहुंचकर छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में हत्याकांड में संलिप्त फॉरेस्टर के तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया. इसमें कटोरिया थाना क्षेत्र के बुढ़ीघाट गांव निवासी ईयवर प्रसाद यादव का पुत्र उमेश यादव, जखाजोर गांव निवासी भोला कुमार का पुत्र छोटू कुमार व जमुई जिला के बटिया थाना क्षेत्र के महुगाय निवासी पप्पू कुमार सिंह का पुत्र आदित्य कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार सहयोगियों की निशानदेही पर कटोरिया के महादेवपुर कोदरातरी जंगल में जमीन के नीचे से अपहृत नाबालिग की सड़ी गली लाश बरामद हुई. सूचना पर महादेवपुर कोदरातरी जंगल में बांका जिला मुख्यालय से एफएसएल की टीम भी पहुंची. साथ ही वैज्ञानिक तरीका से अनुसंधान करते हुए कई साक्ष्य भी जुटाये. इस कार्रवाई में बेलहर पुलिस अनुमंडल के एडीपीओ डॉ रवींद्र मोहन प्रसाद, कटोरिया इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, इंस्पेक्टर सह कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, रोहतास जिला के इंस्पेक्टर सह नोखा थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार, कटोरिया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नारायण बैठा, पुलिस अवर निरीक्षक महेश कुमार महतो व बांका तथा नोखा थाना की डीआईयू टीम की भूमिका सराहनीय रही.

इस मामले को लेकर नाबालिग की मां ने नोखा थाना में गत 24 नवंबर 2025 को कांड संख्या 407/25 में धारा 137 (2), 96, 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें कांड के मुख्य नामजद अभियुक्त सह कटोरिया के तत्कालीन फॉरेस्टर प्रिंस कुमार को गत 15 जनवरी 2026 को रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार किया. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि नाबालिग छात्रा की द्वारा शादी से इनकार करने के बाद उसे पार्लर जाने के दौरान अपहरण कर देवघर ले जाया गया था, जहां से उसकी हत्या कर देने की आशंका जतायी गयी थी. घटना के तीन महीने बाद अपहृत नाबालिग का शव बरामद होने से जहां एक ओर पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel