[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम ट्रक और कार के टक्कर में कार चालक गंभीर

ट्रक और कार के टक्कर में कार चालक गंभीर

0
ट्रक और कार के टक्कर में कार चालक गंभीर

फोटो -8 – क्षतिग्रस्त कार प्रतिनिधि, दिनारा थाना क्षेत्र के आरा-मोहनियां नेशनल हाइवे ओवरब्रिज पर सरना गांव के समीप रविवार अहले सुबह कार और ट्रक की टक्कर हो गयी. हादसे में कार चालक बुरी तरह जख्मी हो गया. ओवरब्रिज पर भीड़ नहीं होने का फायदा उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया. दुर्घटनाग्रस्त कार के बंपर पर हाइकोर्ट लिखा हुआ था. कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UP70HL-1999 बताया गया है. टक्कर के बाद कार के परखचे उड़ गये. जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल कार चालक को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, जख्मी चालक लखनऊ निवासी उमाशंकर गुप्ता का पुत्र रवि गुप्ता है. कार में सवार स्व जीवन गौतम के पुत्र आदित्य गौतम और रमेश कुमार सिंह के पुत्र अंकित सिंह सुरक्षित बच गये. उन्होंने बताया कि वे लोग लखनऊ से दार्जिलिंग घूमने के लिए जा रहे थे. दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक पीड़ित की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel