[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम 80 हजार भक्तों ने गुप्ताधाम में किया जलाभिषेक

80 हजार भक्तों ने गुप्ताधाम में किया जलाभिषेक

0
80 हजार भक्तों ने गुप्ताधाम में किया जलाभिषेक

चेनारी. सावन की दूसरी सोमवारी पर गुप्ताधाम में 80 हजार कांवरियों ने गुफा में स्थित पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. रविवार की रात से ही गुप्ताधाम के गुफा द्वार पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्हें गुप्ताधाम विकास कमेटी के स्वयंसेवकों, पुलिस प्रशासन के लोगों द्वारा कतारबद्ध करा कर गुफा में दर्शन कराया गया. इस दौरान गुफा द्वार पर हजारों भक्तों की भीड़ रही. हाथों में बेलपत्र, फूल और गंगाजल लिये हर हर महादेव के नारे लगा रहे थे. जयघोष से संपूर्ण कैमूर पहाड़ी गुंजायमान थी. मंदिर में बजने वाले घंटी पहाड़ी में गूंज रही थी. बताया जाता है कि कई लोग सोमवार को भी विभिन्न रास्ते से गुप्ताधाम पहुंचे. उमस भरी गर्मी से भक्त परेशान रहे. सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी. चेनारी पुलिस सोमवारी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहुंची हुई थी. पहाड़ी क्षेत्र जिला पुलिस से पटी हुई थी. पुलिस के जवान भी भक्तों की सेवा कर रहे थे. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से मेला चल रहा है. मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं. गुप्ताधाम विकास कमेटी के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह खरवार व पंचायत के मुखिया ज्ञानचंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि गुप्ताधाम समिति के सदस्यों द्वारा बिजली, पानी, दवा, ऑक्सीजन गैस की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel