तीन वर्षो से फरार ठग पिता के श्राद्ध में पहुंचा अपने गांव, सूचना पर पहुंची पुलिस
माइक्रो फाइनेंस व बैंकों की मिलीभगत से 300 ग्रामीणों को बनाया शिकारसीएसपी के माध्यम से गरीबों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये, प्रत्येक व्यक्ति पर पांच से आठ लाख का कर्ज ग्रामीणों का आक्रोश: बैंक कर्मियों की संदिग्ध भूमिका, बिना ठोस कागजात पास किये गये लोन
एसडीपीओ ने थाने पहुंचकर पीड़ितों को दिया निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसाफोटो -16- थाना परिसर में लगी लोनधारियों की भीड़. ए- आरोपित को जेल भेजती पुलिस
प्रतिनिधि, काराकाट रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोथा गांव में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों और बैंकों की मिलीभगत से करीब तीन सौ महिला-पुरुषों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला मुख्य आरोपित राजू गुप्ता आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया. पुलिस ने राजू गुप्ता के साथ उसकी पत्नी नीलम देवी को भी गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब फरार चल रहा आरोपित अपने पिता स्व शिव कुमार साह की मृत्यु के बाद श्राद्ध कर्म के लिए गांव पहुंचा था. जैसे ही ग्रामीणों को उसके आने की भनक लगी, उन्होंने उसे घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.