[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम शहर में 3.06 करोड़ की परियोजना शुरू

शहर में 3.06 करोड़ की परियोजना शुरू

0
शहर में 3.06 करोड़ की परियोजना शुरू

सासाराम में मेयर काजल कुमारी ने दो सड़कों का किया उद्घाटन धर्मशाला और बौलिया रोड के निर्माण से आवागमन होगा सुगम, नगर विकास कार्यों में तेजी का दावा 14.26 करोड़ रुपये की योजनाओं की निविदा प्रक्रियाधीन प्रतिनिधि, सासाराम नगर. मेयर काजल कुमारी ने शहरवासियों को दो सड़कों की सौगात दी. मंगलवार को मेयर ने धर्मशाला रोड और बौलिया रोड का उद्घाटन किया. इन दोनों सड़कों के निर्माण पर कुल 3.06 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. धर्मशाला रोड नगर निगम की पहली ऐसी सड़क है, जिसका निर्माण बिटुमिन से किया गया है. इसके पूर्व निगम की सभी सड़कें पीसीसी की बनी हुई थीं. धर्मशाला रोड के निर्माण पर 1.86 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. यह सड़क पुरानी जीटी रोड से सिटी मॉल तक बनायी गयी है. वहीं, बौलिया रोड के निर्माण पर 1.20 लाख रुपये खर्च किये गये हैं. यह सड़क जीटी रोड से चीना चाय दुकान तक बनायी गयी है. इस सड़क में सात स्थानों पर कल्वर्ट का भी निर्माण किया गया है. मेयर ने फीता काटकर दोनों सड़कों का उद्घाटन किया. इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय वार्ड पार्षद व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे. उद्घाटन के दौरान मेयर काजल कुमारी ने कहा कि नगर निगम शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. धर्मशाला रोड और बौलिया रोड के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र में जलजमाव और खराब रास्तों की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. उद्घाटन के बाद मेयर ने सड़क का निरीक्षण भी किया और गुणवत्ता बनाये रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उन्होंने बताया कि शहर के विकास के लिए 14.26 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की स्वीकृति दी गयी है, जो प्रक्रियाधीन हैं. उद्घाटन को लेकर विवाद, मामला डीएम तक पहुंचने की तैयारी धर्मशाला रोड के उद्घाटन को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है. वार्ड संख्या-23 के पार्षद राजेश कुमार और वार्ड संख्या-24 की पार्षद आरिशा शाहजाद हुसैन उर्फ पूजा कुमारी ने इस उद्घाटन पर आपत्ति जतायी है. वार्ड संख्या-24 की पार्षद ने आरोप लगाया कि शिलापट्ट पर उनका नाम अंकित होने के बावजूद उद्घाटन कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया और मेयर द्वारा स्वयं उद्घाटन कर दिया गया, जो जनप्रतिनिधि कानून का उल्लंघन है. उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त और डिप्टी मेयर को भी नहीं बुलाया गया. इस मामले को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी से शिकायत की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel