[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी तेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम का ऑडिशन शुरू

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी तेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम का ऑडिशन शुरू

0
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी तेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम का ऑडिशन शुरू

सासाराम ऑफिस.

गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की भव्य तैयारी जिलास्तर पर तेज हो गयी है. 26 जनवरी की संध्या को फजलगंज स्थित मल्टीपर्पज हॉल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को इसी हॉल में ऑडिशन का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पहले दिन करीब 14 सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं, जिनमें एकल गीत, समूह गीत, एकल नृत्य और समूह नृत्य शामिल थे. प्रतिभागियों की कला, भाव-भंगिमा और अनुशासन की जूरी सदस्यों ने सराहना की. अंतिम चयन बुधवार को होने वाले दूसरे दिन के ऑडिशन के बाद किया जायेगा. ऑडिशन के बाद चयनित टीमें अगले चार दिनों तक रिहर्सल करेंगी, ताकि मंच प्रस्तुति में कोई कमी न रहे. जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि गणतंत्र दिवस की संध्या पर प्रस्तुत होने वाले कार्यक्रम उच्च स्तरीय, अनुशासित और देशभक्ति से ओतप्रोत हों.

इस बीच जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल संचालन और चयन प्रक्रिया के लिए 13 संगीत शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति की है. सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक 15 या 20 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय, रोहतास में योगदान देंगे और अपने वाद्य यंत्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम समाप्ति के बाद ये स्वतः विरमित माने जायेंगे. प्रतिनियुक्त शिक्षकों में सचिन कुमार (डेहरी), नवीन कुमार दुबे (संझौली), उद्घोषक उषा सिंह (बेलाढ़ी), सिमरनजीत सिंह (तिलौथू), पंकज आनंद (जगडीह), ताराकांत दुबे (अमौना), राकेश कुमार व संजय कुमार (डिहरी), भरत गिरी (सूर्यपुरा), शाकिर अली (शेरशाह सूरी इंटर स्कूल), मनोरमा कुमारी (प्रेमनगर), रेमन कुमारी (दिनारा) और आनंद तिवारी (चौखंडा-चितौली) शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel