[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण जमीन विवाद में चाकू से गोदकर एक की हत्या

जमीन विवाद में चाकू से गोदकर एक की हत्या

0
जमीन विवाद में चाकू से गोदकर एक की हत्या

छपरा. जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष के दो भाइयों पर चाकू से हमला कर एक भाई की हत्या कर दी गयी, जबकि दूसरे घायल की इलाज सदर अस्पताल में होने के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. मृतक जलालपुर थाना क्षेत्र के मंगोलापुर गांव के जलेश्वर तिवारी का पुत्र राजकुमार तिवारी बताया जाता है, जबकि घायल राजकिशोर तिवारी है.

एसपी डॉ कुमार आशिष ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर घटना हुई है. उन्होंने बताया है कि जमीन के विवाद पिछले काफी दिनों से दोनों के बीच चल रहा था. एक पक्ष रक्षाबंधन के मौके पर घर आया था. इसी बीच सोमवार को उन्हीं सब बातों को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये. घटना के बाद पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना के बाद दोनों जख्मियों को जलालपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के अभाव में जलेश्वर तिवारी की मौत हो गयी. देर शाम तक पीएचसी पर परिजनों का हंगामा जारी रहा. पुलिस भी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत कराने में जुटी रही. जलालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को समझाया-बुझाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel