सर्पदंश से युवक की मौत
संवाददाता, नयागांव. सोनपुर के सबलपुर में सांप के डस लेने से एक युवक की मौत हो गयी है. मृतक सबलपुर दियारा हस्ती टोला का कन्हाई राय का 28 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है.
By Prabhat Khabar News Desk |
August 5, 2024 9:21 PM
संवाददाता, नयागांव. सोनपुर के सबलपुर में सांप के डस लेने से एक युवक की मौत हो गयी है. मृतक सबलपुर दियारा हस्ती टोला का कन्हाई राय का 28 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है. घर के सदस्यों ने बताया कि विक्की अपने अलमारी से कपड़ा निकाल रहा था, इसी बीच अलमारी में बैठे सांप ने उसे डस लिया. परिवार के सदस्य आनन फानन में उसे इलाज के लिए सोनपुर के अनुमंडलीय चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रेफर कर दिया. इसके बाद परिवार के सदस्य उसे मुजफ्फरपुर ले जाने लगे, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों में हरकंप मच गया. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:46 PM
July 6, 2026 8:15 PM
July 6, 2026 9:13 PM
July 6, 2026 4:59 PM
July 6, 2026 2:01 PM
July 6, 2026 11:01 AM
July 6, 2026 8:04 AM
July 6, 2026 6:25 AM
July 5, 2026 7:46 PM
July 5, 2026 7:21 PM
