[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण वेतन भुगतान में अनियमितता को लेकर महिला सफाईकर्मियों ने किया हंगामा

वेतन भुगतान में अनियमितता को लेकर महिला सफाईकर्मियों ने किया हंगामा

0
वेतन भुगतान में अनियमितता को लेकर महिला सफाईकर्मियों ने किया हंगामा
सांकेतिक तस्वीर

छपरा.

जीविका महिला सफाई कर्मियों ने कई माह से लंबित भुगतान और कम वेतन को लेकर मंगलवार को हंगामा किया. महिला कर्मियों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया. इस दौरान इमरजेंसी समेत कई वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गयी. हालांकि अस्पताल में एक निजी एजेंसी द्वारा कराया जा रहा सफाई कार्य आंशिक रूप से जारी रहा, लेकिन नियमित व्यवस्था बाधित रही. महिला सफाई कर्मियों के मांगों में समय पर वेतन नहीं मिलता, पुरुष सफाई कर्मियों के बराबर वेतन नहीं मिलना आदि मांगे शांमिल है. उन्होंने आगे बताया कि पुरुष सफाई कर्मियों को दस हजार तो महिला सफाइ कर्मियों को मात्र छह हजार मिलते हैं. इतने कम वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है. इसी असमानता और बकाया भुगतान को लेकर उन्होंने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे और महिलाओं से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन सफाई कर्मी अपनी मांगों पर अड़ी रहीं. इसके बाद जीविका के फील्ड ऑफिसर धीरेन्द्र प्रताप सिंह भी अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया. उन्होंने वेतन बढ़ाकर सात हजार रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव रखा, मगर कर्मियों ने इसे भी अस्वीकार कर दिया. काफी देर तक चली बातचीत के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel