[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण भगवानपुर गांव में विवाहिता की मौत, झाड़ी में मिला शव

भगवानपुर गांव में विवाहिता की मौत, झाड़ी में मिला शव

0
भगवानपुर गांव में विवाहिता की मौत, झाड़ी में मिला शव

पानापुर

थाना क्षेत्र के वृत भगवानपुर गांव में जहर से एक विवाहिता की रहस्यमय मौत का का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि महिला ने खुद जहर खाकर मौत को गले लगाया है अथवा उसके पति ने जहर देकर उसकी हत्या की है. यह अबूझ पहेली बना हुआ है. मृत महिला अखिलेश महतो की 33 वर्षीया पत्नी रीना देवी बतायी जाती है. मृतका की पन्द्रह वर्ष पूर्व शादी हुई थी. उसके तीन बच्चे हैं. ग्रामीणों के अनुसार मृतका शनिवार को फोन पर किसी से बात कर रही थी जो उसके पति को नागवार गुजरा. पति ने उससे फोन नंबर दिखाने को कहा जिसे मृतका ने नहीं दिखायी. इसी बात से नाराज पति ने उसे दो चार थप्पड़ जड़ दिए. इसी से नाराज रीना ने जहर खाकर जान दे दी. बताया जाता है कि रविवार की सुबह उजाला हो जाने के कारण ससुराल वाले उसके शव को ठिकाने नहीं लगा सके व शव को झाड़ी में छिपाकर रात होने का इंतजार कर रहे थे. इस बात की जानकारी उसके मायके वालों को लगी तो वे रविवार की सुबह ही उसके ससुराल पहुंच गये. जिससे वे ससुराल वाले शव को झाड़ी में छिपाकर फरार हो गये. मृतका के मायके अमनौर थाना क्षेत्र के डाबर छपरा परशुरामपुर के अधिकांश सदस्य बाहर रहते है. जिस कारण मृतका की मां सहित अन्य महिलाएं ही पहुंचकर खोजबीन में जुटी थी. किसी अनिष्ट की आशंका से सहमे मायकेवालों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने रविवार की रात मृतका का शव पृथ्वीपुर ढाला के समीप झाड़ी से बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया .समाचार प्रेषण तक इस मामले में अबतक स्थानीय थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel