[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण रोजगार सह मार्गदर्शन शिविर में ट्रेनी कर्मी के रूप में होगी बहाली, मिलेगा स्टाइपेंड

रोजगार सह मार्गदर्शन शिविर में ट्रेनी कर्मी के रूप में होगी बहाली, मिलेगा स्टाइपेंड

0
रोजगार सह मार्गदर्शन शिविर में ट्रेनी कर्मी के रूप में होगी बहाली, मिलेगा स्टाइपेंड

छपरा. श्रम संसाधन विभाग और अवर प्रादेशिक नियोजनालय के की ओर से 30 अगस्त को सुबह 10:30 से शाम चार बजे तक कार्यालय परिसर में (बाजार समिति के नजदीक) एक दिवसीय रोजगार- सह – मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि इस रोजगार शिविर में एनटीटीएफ जो की एनसीवीइटी, एमएसडीइ, भारत सरकार द्वारा एक मान्यता प्राप्त पुरस्कार देने वाली संस्था और मूल्यांकन एजेंसी है. यह संस्था प्रशिक्षु पद के लिए चयन करेगी. इस पद के लिए पात्रता: 10वीं या 12वीं आइटीआइ पास – फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट और दो वर्षीय सभी मैकेनिकल ट्रेड होना चाहिए, आयु: आइटीआइ के लिए 18 से 25 वर्ष और 10वीं या12वीं (पुरुष) के लिए 18 से 24 वर्ष अवधि दो व तीन वर्ष निश्चित है. चयन का माध्यम प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार होगा. एनसीवीइटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम के तहत दक्षिण भारत और उत्तर भारत की शीर्ष कंपनियों में इंडो एमआइएम जैसी विभिन्न कंपनियों में वजीफे के साथ, मुफ्त ज्वाइनिंग होगी, कोई शुल्क नहीं लगेगा. यह ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) के अनुसार कार्यान्वित किया जा रहा है. कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए एनसीवीईटी, एमएसडीई द्वारा निर्दिष्ट आवश्यक शर्तों को विनियमित और पूरा करती है.एनटीटीएफ के एनसीवीईटी प्रमाणपत्र कार्यक्रम के अनुसार आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नामित उद्योग में नौकरी पर प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल निर्माण है. यह कार्यक्रम एक कौशल-उन्मुख तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो हमारे साझेदार उद्योग में आयोजित किया जाता है ताकि आप उद्योग में रोजगार योग्य कौशल हासिल कर सकें. अवधि के अंत में एनसीवीईटी, एमएसडीई, भारत सरकार द्वारा डिप्लोमा इन मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा. इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा , शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र , फोटो ,आधार कार्ड के साथ आएंगे .नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो .नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है .कोई स्वयं भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है .अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन कराया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel