[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Saran News : पहले वाली सरकार में क्या था जी, अपने हट गया तो अपनी पत्नी को सीएम बना दिया

Saran News : पहले वाली सरकार में क्या था जी, अपने हट गया तो अपनी पत्नी को सीएम बना दिया

0
Saran News : पहले वाली सरकार में क्या था जी, अपने हट गया तो अपनी पत्नी को सीएम बना दिया

सारण में सीएम की समृद्धि यात्रा

छपरा. समृद्धि यात्रा के तहत बुधवार को छपरा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने जन संवाद के दौरान उनके पहले की बिहार की सरकार पर जमकर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि आज का बिहार आप सभी देख रहे हैं विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होने जा रहा है. 2030 तक यह शामिल हो जायेगा. राज्य में कोई गरीब नहीं रहेगा. लगातार विकास की योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं. लोग उसका लाभ ले रहे हैं. इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, आइटीआइ और अन्य संस्थान खुल रहे हैं. बच्चे पढ़ रहे हैं. सड़क, बिजली, पानी 24 घंटे मिल रहे हैं. मेरे पहले की सरकार ने क्या किया, कुछ नहीं किया था. उन्होंने लोगों से पूछते हुए कहा आपने देखा था ना… पहले वाला क्या था? अपने है गया तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया. आज न्याय के साथ विकास हो रहा है. सात निश्चय 0.3 के तहत लोगों की समस्याओं को दनादन निष्पादित किया जा रहा है. उन्होंने पूर्व की केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि उनके द्वारा बिहार को मदद नहीं की जाती थी. बिहार में विकास नहीं होता था. अब तो केंद्र सरकार बिहार के लिए बहुत कुछ कर रही है. उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री को नमन करते हैं. उन्होंने बिहार में बहुत काम किया है. सभा का संचालन जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद विकल व भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने किया. सारण को 538 करोड़ की योजनाओं का दिया उपहार : मुख्यमंत्री ने सारण को 538 करोड़ की योजनाओं का उपहार देते हुए कहा कि, अभी देखते जाइए 2030 तक बिहार विकसित राज्यों के श्रेणी में शामिल हो जायेगा और लगातार होगा. जिन योजनाओं का उन्होंने उपहार दिया उनमें 450.30 करोड़ की 45 योजनाओं का शिलान्यास की योजनाएं शामिल थी. वही पूरी हुई 86.50 करोड़ की 24 तैयार योजनाओं का उद्घाटन किया. इस तरह कुल 538 करोड़ ऑन की कुल 69 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे, मेरा दावा साबित हो रहा है

जनसंवाद के दौरान सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जनसंवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे बिहार के विकास के लिए जबरदस्त काम किया है. सारण में 1000 करोड़ रुपये की लागत से पावर ग्रिड का निर्माण हो रहा है जिसके बाद सारण की बिजली की समस्या समाप्त हो जायेगी. पुल, पुलिया, सड़क, आदि का निर्माण तेजी से हो रहा है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मैने दावा किया था नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे हैं और आगे भी रहेंगे. यह दावा मेरा सच साबित हो गया. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकसित राज्य होकर रहेगा. रूडी की भाषण पर जबरदस्त तालियां भी बजीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel