[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण प्रभुनाथ कॉलेज में तीन माह से वाटर एटीएम बंद, भीषण गर्मी में छात्रों को पेयजल संकट

प्रभुनाथ कॉलेज में तीन माह से वाटर एटीएम बंद, भीषण गर्मी में छात्रों को पेयजल संकट

0
प्रभुनाथ कॉलेज में तीन माह से वाटर एटीएम बंद, भीषण गर्मी में छात्रों को पेयजल संकट
कॉलेज परिसर में खराब वाटर एटीएम.

सारण के परसा से मोहम्मद यूसुफ की रिपोर्ट

Saran News : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नगर पंचायत परसा बाजार द्वारा प्रभुनाथ महाविद्यालय परिसर में स्थापित वाटर एटीएम पिछले लगभग तीन माह से बंद पड़ा है, जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भीषण गर्मी में पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

शुद्ध पेयजल के लिए लगाया गया था वाटर एटीएम

जानकारी के अनुसार, लगभग एक वर्ष पूर्व नगरवासियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह वाटर एटीएम स्थापित किया गया था. शुरुआत में इस योजना से लोगों में उम्मीद जगी थी कि परिसर में आसानी से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, लेकिन समय के साथ व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं हो सकी.

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल की आवश्यकता अधिक होती है, लेकिन पिछले तीन माह से वाटर एटीएम से पानी नहीं निकल रहा है. ऐसे में उन्हें अन्य वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है.

रखरखाव व निगरानी के अभाव में खराब हुआ

छात्रों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से स्थापित यह सुविधा यदि नियमित रूप से संचालित होती तो उन्हें काफी राहत मिलती. वहीं शिक्षकों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सार्वजनिक उपयोग की महत्वपूर्ण योजना का इस तरह बंद रहना लापरवाही को दर्शाता है.

वाटर एटीएम बंद रहने से छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों में नगर प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है. उनका कहना है कि यदि समय पर रखरखाव और निगरानी की व्यवस्था की जाती तो यह समस्या उत्पन्न नहीं होती.

नगर प्रशासन से चालू कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि वाटर एटीएम को अविलंब चालू कराया जाए और नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि जनहित में स्थापित इस योजना का वास्तविक लाभ लोगों को मिल सके.

Also Read : राजापाकर में नुक्कड़ नाटक के जरिए बैंकिंग सुविधाओं का संदेश, ग्राहकों को साइबर अपराध से बचने के बताए गए उपाय

Previous article अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी कब है? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व
Next article पार्थ का रोमांटिक सरप्राइज पड़ा फीका, रियो की वजह से वैष्णवी से हुआ झगड़ा
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel