[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण वार्ड पार्षद हत्याकांड के फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार, पुलिस ने दी आत्मसमर्पण की चेतावनी

वार्ड पार्षद हत्याकांड के फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार, पुलिस ने दी आत्मसमर्पण की चेतावनी

0
वार्ड पार्षद हत्याकांड के फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार, पुलिस ने दी आत्मसमर्पण की चेतावनी
इश्तेहार चिपकाती पुलिस.

Saran News : मांझी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की हत्या मामले में नामजद फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के घर सोमवार को पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया.

पुलिस ने जिन नौ नामजद अभियुक्तों के घर इश्तेहार चिपकाया, उनमें नीकुमर गुप्ता, विजय चौधरी, जितेंद्र चौधरी, धर्मेन्द्र यादव, मिथिलेश यादव, धर्मेन्द्र कुमार यादव, पंकज यादव, रंजीत कुमार यादव उर्फ भुअर तथा छोटू यादव शामिल हैं. इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी जुटी.

हत्याकांड में 13 लोगों को नामजद बनाया गया था

जानकारी के अनुसार, बीते 24 अप्रैल की रात वार्ड पार्षद की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझी ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी.

मृतक के पिता अशोक ठाकुर के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कुल 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस की लगातार छापेमारी के बावजूद कई आरोपी अब तक फरार चल रहे हैं, जबकि तीन अभियुक्त पहले से ही जेल में हैं.

आत्मसमर्पण नहीं करने पर हागी कुर्की-जब्ती

एकमा के सर्किल इंस्पेक्टर किरण शंकर और मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गोढ़ा गांव पहुंची और न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया.

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपी निर्धारित समय में न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : छपरा में इग्नू सत्रांत परीक्षा का सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Previous article रेलवे ट्रैक पर अचानक बंद हो गया ट्रक का इंजन, 40 मिनट तक थमा रेल परिचालन
Next article हाजीपुर में महिलाओं की सुविधा के लिए बने आधुनिक पिंक टॉयलेट का हुआ उद्घाटन
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel