[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण चेनारी प्रखंड कार्यालय के डाटा ऑपरेटर का घूस लेते वीडियो वायरल

चेनारी प्रखंड कार्यालय के डाटा ऑपरेटर का घूस लेते वीडियो वायरल

0
चेनारी प्रखंड कार्यालय के डाटा ऑपरेटर का घूस लेते वीडियो वायरल

चेनारी. चेनारी प्रखंड कार्यालय के डाटा ऑपरेटर का बुजुर्ग महिला से घूस लेते वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वृद्धा एवं विकलांग पेंशन के लिए बनाये गये काउंटर पर बैठे डाटा ऑपरेटर ने एक बुजुर्ग महिला से 400 रुपये बतौर रिश्वत मांगी. घूस लेने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह प्रखंड कार्यालय के काउंटर पर बैठा डाटा ऑपरेटर अभिनव कुमार वृद्धा पेंशन पाने वाले लाभुकों से 200-200 रुपये की वसूली कर रहा है. पैसे वसूली करने के दौरान यह कह भी रहा है कि यह पैसा वह खुद नहीं रखता है. आवेदन को ऑनलाइन करवाने में पैसों की जरूरत होती है. गौरतलब है कि बिहार में 400 रुपये वृद्धा पेंशन दिये जाने का प्रावधान है. ऐसे में पहाड़ी क्षेत्र से पैदल चलकर बुजुर्ग महिलाएं अपना पेंशन का फॉर्म लेकर चेनारी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं, तो उनसे पैसे लिये गये. एक महीने में मिलने वाले पूरी 400 रुपये की पेंशन डाटा ऑपरेटर खुलेआम लेता है. पिछले सप्ताह दिनारा अंचल कार्यालय और सासाराम के चकबंदी कार्यालय में भी खुलेआम लोगों से पैसे लेते वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय मंत्री ने कार्रवाई करने की घोषणा की थी. इसके बावजूद सरकारी कर्मी मानने को तैयार नहीं हैं और चेनारी प्रखंड के खासकर सुदूरवर्ती इलाकों में खुलेआम सरकारी कार्यालयों में पैसे का लेनदेन हो रहा है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से ही हमें वृद्धा पेंशन के नाम पर कार्यालय के कर्मी अभिनव कुमार के द्वारा पैसों का लेनदेन करने की सूचना मिली है. संबंधित कर्मी से स्पष्टीकरण पूछा गया है. जांच टीम गठित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel