छपरा. स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2025-29 (चार वर्षीय सीबीसीएस) के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गयी है. परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन मोड में पांच फरवरी से भरा जायेगा. परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक निर्धारित है. फॉर्म भरने का शुल्क 600 रुपये है. कुलपति प्रो परमेंद्र कुमार बाजपेई के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्र ने सभी कॉलेजों को परीक्षा फॉर्म भरने के संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया की वेबसाइट पर एक स्टूडेंट कॉर्नर बनाया गया है. जहां फॉर्म भरने का लिंक उपलब्ध है. उस लिंक पर क्लिक करने के बाद ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने का ऑप्शन मिल जायेगा. जहां छात्र-छात्राओं को सभी जानकारी भरनी होगी. बिना पंजीयन प्रमाण पत्र के फार्म स्वीकार नहीं किया जायेगा. फॉर्म भरने के बाद परीक्षा विभाग द्वारा उसकी जांच की जायेगी. इसके बाद ही एडमिट कार्ड निर्गत किया जायेगा.