[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण सीएचसी नगरा में 15 दिनों से रैबीज इंजेक्शन नहीं मिलने से मरीज परेशान

सीएचसी नगरा में 15 दिनों से रैबीज इंजेक्शन नहीं मिलने से मरीज परेशान

0
सीएचसी नगरा में 15 दिनों से रैबीज इंजेक्शन नहीं मिलने से मरीज परेशान
सांकेतिक तस्वीर

नगरा. प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में पिछले लगभग पंद्रह दिनों से रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुत्ते या अन्य जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को जरूरी इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गयी है. ग्रामीण इलाकों से आने वाले कई मरीज रोजाना अस्पताल का चक्कर काटने को मजबूर हैं. रेबीज इंजेक्शन नहीं मिलने पर मरीजों को छपरा सदर अस्पताल या निजी स्वास्थ्य केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है. इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है. मरीजों का कहना है कि रेबीज जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी में समय पर इंजेक्शन मिलना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार दो सप्ताह से दवा की अनुपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर रही है. वहीं इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ महेंद्र मोहन ने बताया कि रेबीज इंजेक्शन की मांग विभाग से कर दी गयी है. जैसे ही उपलब्ध होगी, मरीजों को तुरंत इंजेक्शन उपलब्ध करा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि विभागीय आपूर्ति पर केंद्र निर्भर है. फिलहाल क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य विभाग से मांग कर रहे हैं कि रेबीज इंजेक्शन की शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके और उन्हें अनावश्यक भटकना न पड़े.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel