saran news : दिघवारा. हाजीपुर-छपरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर दिन-प्रतिदिन बढ़ता अतिक्रमण न केवल गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा है, बल्कि यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लंबा समय लग रहा है. ऐसे में फर्राटेदार सफर की उम्मीद पर ग्रहण लग जाता है और यात्री जगह-जगह जाम से जूझते नजर आते हैं. सड़क किनारे लगने वाली दुकानों, सजते बाजार और सब्जी आढ़तों के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बन जाती है. परेशान यात्री कभी अपनी किस्मत तो कभी व्यवस्था को कोसते नजर आते हैं.