[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण Saran News : बदमाशों ने चाकू मारकर युवक को किया घायल

Saran News : बदमाशों ने चाकू मारकर युवक को किया घायल

0
Saran News : बदमाशों ने चाकू मारकर युवक को किया घायल
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. नगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना कचहरी से गुरहट्टी जाने वाले रास्ते पर हुई. घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के राहत रोड, इमामगंज मोहल्ला निवासी मोहम्मद निजाम का पुत्र 34 वर्षीय नसीम के रूप में की गयी है. घायल को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. नसीम ने बताया कि वह वकील से मिलने के बाद रात में कचहरी के पीछे गुरहट्टी होकर लौट रहा था. इसी दौरान कुछ लोगों ने घेरकर उस पर चाकू से वार कर दिया और केस उठाने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. पीड़ित ने कहा कि वह हमलावरों को पहचानता नहीं है. जानकारी के अनुसार, यह घटना पुराने भूमि विवाद से जुड़ी बताई जा रही है. नसीम का अपने मोहल्ले के जलील से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी विवाद में बीते 14 सितंबर को भी नसीम के साथ मारपीट की गयी थी, जिस मामले में नगर थाने में कांड संख्या 541/25 दर्ज किया गया था. नसीम का आरोप है कि उसी विवाद को लेकर पुनः उस पर हमला कराया गया है. वही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel