[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों से मारपीट, एक घायल

परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों से मारपीट, एक घायल

0
परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों से मारपीट, एक घायल
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनी गांव के समीप गुरुवार को परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन छात्रों के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की. इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. घायल छात्र का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घायल भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्याम चौक मोहल्ला वार्ड संख्या दो निवासी पुतुल राय का पुत्र कुंदन कुमार बताया जाता है. दो अन्य दोस्त साहिल व निक्कू बताये जाते है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कुंदन ने बताया कि वे लोग शहर से परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान नैनी गांव के पास पहले से घात लगाये करीब 25 से 30 की संख्या में युवकों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि हमलावरों ने जबरन उन्हें बाइक समेत पकड़ लिया और नैनी चंवर की ओर ले जाकर लाठी-डंडों व राड से बेरहमी से पिटायी की. अफरातफरी का फायदा उठाकर उसके दो दोस्त वहां से भाग निकले, लेकिन कुंदन को पकड़कर बुरी तरह मारपीट की गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. परिजनों ने बताया कि पुराने विवाद और दुश्मनी के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है. इधर, मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel