[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण लूट के दौरान महिला की हत्या करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

लूट के दौरान महिला की हत्या करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

0
लूट के दौरान महिला की हत्या करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

मांझी. मांझी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के अलियासपुर पटखौली पुल के पास के तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. तीनों गत नौ मार्च को थाना क्षेत्र के नंदपुर में चोरी के दौरान महिला की हत्या की थी. गिरफ्तार सभी अपराधी थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के है. गिरफ्तार अपराधियों में नंदपुर गांव निवासी नागेन्द्र साह का पुत्र विवेक कुमार उर्फ चोरवा, मनोज प्रसाद का पुत्र बंटी कुमार तथा मुमताज शाह का पुत्र सरफराज अली बताये जाते है.

गिरफ्तारी की जानकारी सदर एसडीपीओ दो राज कुमार ने मांझी थाना परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार दलबल के साथ अलियासपुर पटखौली पुल के पास वाहन जांच कर रहे थे. इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आ रहे थे. थानाध्यक्ष के द्वारा टार्च जलाकर रोकने के प्रयास किया गया तो तीनों मोटरसाइकिल घुमा कर भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद तीनों की जांच किया गया तो एक कट्टा तथा चार कारतूस बरामद किया गया. मोटरसाइकिल के सम्बंध में पूछताछ किया गया तो तीनों ने अपने दोस्त की मोटरसाइकिल बताया. इस मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार के लिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है.

तीनों ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला की हत्या की बात स्वीकारी

गिरफ्तार तीनों से पूछताछ किया गया, तो नौ मार्च की रात नंदपुर गांव निवासी मो नसरुद्दीन की पत्नी कमरुल वेगम की हत्या अपने दोस्त के साथ मिलकर करने की बात स्वीकार किया. तीनों ने बताया कि घर के पीछे से चार लोग अंदर घुस कर चोरी करने लगे. इसी बीच महिला जग गयी. महिला ने चारों को पहचान लिया. पहचाने के कारणमहिला की हत्या करने की प्लांनिग कर चाकू मारकर हत्या कर दी. उसके बाद चांदी तथा नगर रुपये की चोरी कर चारो भाग निकले. हत्या के प्रयुक्त चाकू को नदी में फेंक दिया. उसके बाद चारों लोग अलग-अलग जगहों पर चोरी करने की प्लानिंग करने लगे.

हत्या में प्रयुक्त चाकू नदी के किनारे से बरामद

एसडीपीओ राज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने से कड़ी पूछताछ में हत्या की प्रयुक्त चाकू तथा चोरी गये समानो की सम्बन्ध में पूछताछ की गयी. पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने सोंधी नदी में हत्या के चाकू फेकने की बात स्वीकारा. तीनो के निशानदेही पर सोंधी नदी के झाड़ी में फेंके गये चाकू को बरामद किया गया. चोरी किये गये चांदी के कुछ जेवरात बरामद किया गया है. बाकी गहने को बेच दिया गया है.बेचे गये गहनो की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel