[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण अलग-अलग सड़क दुर्घटनाें में तीन घायल, एक की मौत

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाें में तीन घायल, एक की मौत

0
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाें में तीन घायल, एक की मौत

मांझी.

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिसमें से एक की मौत मांझी सीएचसी लाने के क्रम में हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पहली घटना थाना क्षेत्र के मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सलेमपुर चिमनी के समीप की है. जहां एक बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया. ठोकर लगने के बाद बाइक चालक बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. काफी समय तक वह सड़क पर लावारिस हालत में पड़ा हुआ था तथा उसके सिर से खून रिस रहा था. हालांकि बाद में स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घायल युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों व रिश्तेदारों में चीख पुकार मच गयी. मृतक उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के देवरार गांव निवासी श्यामलाल साहनी का पुत्र मुकेश साहनी बताया जाता है. मृतक नगर पंचायत के मेहंदीगंज निवासी व अपने बहनोई राजा चौधरी के घर आया हुआ था. परिजनों ने बताया कि ताजपुर बाजार से वह कोई सामान लाने जा रहा था तभी यह दुर्घटना हुई. बाद में सीएचसी पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. दूसरी घटना मांझी एकमा मुख्य मार्ग पर कबीर पार गांव के समीप की है. ग्रामीणों ने बताया कि कबीरपार गांव निवासी चंदन कुमार अपनी मां बच्ची देवी को बाइक पर बिठाकर के इंडियन बैंक में पैसा निकालने के लिए आ रहा था, तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. बाद में ग्रामीणों द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी इलाज के लिए लाया गया. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए दोनों को छपरा रेफर कर दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel