[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण पिकअप वैन पलटने से सवार तीन दर्जन मजदूर जख्मी, सात पटना रेफर

पिकअप वैन पलटने से सवार तीन दर्जन मजदूर जख्मी, सात पटना रेफर

0
पिकअप वैन पलटने से सवार तीन दर्जन मजदूर जख्मी, सात पटना रेफर

छपरा. गड़खा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन के पलटने से उस पर सवार एफसीआइ गोदाम के करीब तीन दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी मजदूरों को गड़खा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सात मजदूरों को छपरा सदर अस्पताल तथा चार मजदूरों को बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. रेफर किये जाने वालों में राज किशोर राय, हरि राय, हरे राय, अखिलेश प्रसाद यादव शामिल हैं. जबकि छपरा सदर अस्पताल रेफर किये जाने वालों में भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी स्व. अवध राय का पुत्र बलिराम राय, मेवालाल राय का पुत्र नागेंद्र राय, सेवालाल राय का पुत्र सत्येंद्र राय, सेवालाल राय के पुत्र टुनटुन राय एवं रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला निवासी विजय राय का पुत्र उमेश राय, टहल टोला निवासी मुसाफिर राय का पुत्र श्रीराम राय शामिल है. वहीं, करीब दो दर्जन घायलों का उपचार गड़खा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. बताया जा रहा है कि छपरा शहर से करीब 30 से 35 मजदूर पिकअप वैन से परसा एफसीआइ गोदाम में माल लोडिंग के लिए जा रहे थे. वहीं, सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी की स्थिति खतरे से बाहर है. उनका समुचित इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना की सूचना के बाद छपरा नगर निगम महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता भी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सभी घायलों का हाल-चाल जानकर उनके इलाज में तत्परता लाने के लिए अस्पताल कर्मियों को निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel