[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण होली पर हुड़दंगियों व अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

होली पर हुड़दंगियों व अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

0
होली पर हुड़दंगियों व अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. रंगों और उमंगों का त्यौहार होली के दौरान विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. प्रशासन और पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को जिलाधिकारी और सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट विनीत कुमार ने प्रेस वार्ता सह होली मिलन समारोह के दौरान स्पष्ट कहा कि किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं दी जायेगी. अगर कोई भी समुदाय विशेष या जाति विशेष को परेशान करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान जिले के कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा. कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत कर सकता है.

खुफिया विभाग भी अलर्ट मोड में

पुलिस की खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है और अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है. मुख्यालय के अधिकारियों ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे गश्त बढ़ाएं और अवैध गतिविधियों पर नजर रखें. होली पर शरारती तत्वों पर जिला प्रशासन की नजर रहेगी. इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही हिदू व मुस्लिम के मिश्रित आबादी वाली बस्ती एवं पूर्व से चिह्नत स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती होगी. इस वर्ष होली चार मार्च को है. इसके पूर्व होलिका दहन होगा.

संवेदनशील स्थलों पर तैनात होंगे दंडाधिकारी और पुलिस बल

जिन स्थलों पर सामाजिक सहिष्णुता भंग होने अथवा साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की संभावना अधिक है, वैसे स्थलों को चिह्नित कर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को विशेष रूप से शांति समिति की बैठक कर प्रर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया जा रहा है. यदि कोई व्यक्ति जान बूझ कर दुर्भावना से ग्रसित होकर किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के लिए कोई कार्य करता है तो उसके विरुद्ध इस समय कानूनी कार्रवाई हो जाएगी. होली में सामान्यत: लोग अबीर और रंगों से होली खेलते हैं. प्राय: ऐसा देखा जाता है कि कुछ शरारती लोगों द्वारा कीचड़, गोबर एवं पेन्ट फेंका जाता है. इससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है. पुलिस इससे निपटने के लिए तैयारी कर रही है. होली को लेकर जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा रही है. इसका दूरभाष संख्या 06152-242444 है. नियंत्रण कक्ष होली के एक दिन पहले से होली के एक दिन बाद तक कार्यरत रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel