[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा के आयोजन की तैयारियों में जुटा विश्वविद्यालय

पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा के आयोजन की तैयारियों में जुटा विश्वविद्यालय

0
पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा के आयोजन की तैयारियों में जुटा विश्वविद्यालय
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2023 के परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि यह परीक्षा 10 मार्च को ली जायेगी. जिसका शेड्यूल पूर्व में प्रकाशित किया गया है. सभी विभागों में परीक्षा का कार्यक्रम भी नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित कर दिया गया है. होली के अवकाश के बाद छात्रों का एडमिट कार्ड भी जारी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस समय कोर्स वर्क की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है. 28 फरवरी तक छात्र-छात्राएं फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म भरने का विस्तृत गाइडलाइन भी वेबसाइट पर उपलब्ध है. वहीं विभागों में भी इसकी जानकारी दी जा रही है. जिन विभागों में कोर्स वर्क के अंतर्गत कंप्यूटर प्रशिक्षण की कक्षाएं संचालित नहीं हुई हैं. वहां भी निर्धारित शेड्यूल के अनुसार वर्ग संचालित कराया जा रहा है. 27 फरवरी तक सभी विभागों में कंप्यूटर प्रशिक्षण की कक्षाएं संपन्न हो जायेंगी. चुकी कोर्स वर्क का परीक्षा फॉर्म वहीं छात्र-छात्राएं भर सकते हैं. जिनकी उपस्थित 75 प्रतिशत होगी. फॉर्म भरने के दौरान यह जानकारी सामने आयी थी कि कुछ विभागों में कोर्स वर्क के अंतर्गत कंप्यूटर प्रशिक्षण की कक्षाएं नहीं चली हैं. इसके बाद फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित करते हुए सभी विभागाध्यक्षों को वर्ग संचालित करने का निर्देश दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel