[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत व दो घायल

तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत व दो घायल

0
तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत व दो घायल
सांकेतिक तस्वीर

दिघवारा. थाना क्षेत्र के दिघवारा–शेरपुर के बीच निर्माणाधीन सिक्स लेन सड़क पुल मार्ग पर चकनूर गांव के सामने 73 नंबर पाया के समीप मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. मृत युवक की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के राईपट्टी गांव निवासी रंजीत महतो के 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है. वहीं घायलों में शंकरपुर रोड निवासी भरत ठाकुर का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार व राईपट्टी गांव निवासी राधे पासवान का 20 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार शामिल हैं.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दिघवारा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चंदन कुमार को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल अभिषेक कुमार को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जबकि मुन्ना कुमार की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. पीएमसीएच में इलाजरत अभिषेक की हालत में भी सुधार हो रहा है.

मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन कर लौटते समय हुआ हादसा

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मंगलवार देर शाम मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन में बाइक से गये थे. लौटने के दौरान बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण 73 नंबर पाया के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ. चंदन कुमार की मौत की सूचना मिलते ही राईपट्टी स्थित उसके घर में कोहराम मच गया. जवान बेटे की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरा परिवार गहरे शोक में डूबा नजर आया. बुधवार को परिजनों ने चंदन के शव का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel